पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

श्रुति मिश्रा को मुख्यमंत्री फैलोशिप

22 फरवरी 2021, जबलपुर । श्रुति मिश्रा को मुख्यमंत्री फैलोशिप – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अर्थशास्त्र एवं प्रक्षेत्र प्रबंध विभाग, कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत पी.एच.डी. छात्रा श्रुति मिश्रा का चयन राज्य स्तर पर जलवायु परिवर्तन आधारित शोध एवं अध्ययन हेतु मुख्यमंत्री फैलोशिप हेतु किया गया है। कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों की अनवरत् श्रंृखला का सृजन जारी है।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित कुमार शर्मा के अनुसार श्रुति मिश्रा वर्तमान में डॉ. सुनील नाहतकर संचालक एग्री बिजनेस मैनेजेमेंट संस्थान के मार्गदर्शन में ”मध्य भारत में जलवायु परिवर्तन के परिदृश्य में सोयाबीन आधारित फसल प्रणाली का विश्लेषण” पर पी.एच.डी. कर रही हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement