Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

मछली पालन में छत्तीसगढ़ को मिला ‘बेस्ट इनलैंड स्टेट’ अवार्ड

और ‘बेस्ट प्रोप्राइटरी फर्म‘ का नेशनल अवार्ड

23 नवम्बर 2022, रायपुर । मछली पालन में छत्तीसगढ़ को मिला ‘बेस्ट इनलैंड स्टेट’ अवार्ड – छत्तीसगढ़ राज्य को आज दमन में  विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर मत्स्य पालन के क्षेत्र बेस्ट इनलैंड स्टेट का पुरस्कार मिला। राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने का यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम दुनेथा दमन में आयोजित किया गया । यह पुरस्कार प्रदेश की ओर से मत्स्य विभाग के संचालक श्री एन एस नाग ने ग्रहण किया।अतिथियों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ राज्य को ‘बेस्ट इनलैंड स्टेट‘ अवार्ड सम्मान के रूप में 10 लाख रूपए का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले के बगौद गांव के मत्स्य पालन फर्म भारत बाला एक्वाकल्चर को भी  ‘बेस्ट प्रोप्राइटरी फर्म‘ के रूप में दो लाख रूपए का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर का एक साथ दो सम्मान मिलने पर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित मत्स्य पालन के क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।

महत्वपूर्ण खबर:छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मिलेट हब: मुख्यमंत्री श्री बघेल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile