Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की सेक्स सॉर्टेड सीमन स्कीम लाभदायक

21 अक्टूबर 2024, शिवपुरी: पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की सेक्स सॉर्टेड सीमन स्कीम लाभदायक – कलेक्टर रवींद्र चौधरी ने शुक्रवार को पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षाकी। बैठक में पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमन स्कीम की प्रगति की समीक्षा की। सीएम हेल्पलाइन और विभिन्न विभागीय योजनाओं में दिए गए लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ.तमौरी सहित विकासखंडों के पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने सभी पशु चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं। पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की सेक्स सॉर्टेड सीमन स्कीम पशुपालकों के लिए लाभदायक है। पशु चिकित्सक इस योजना के बारे में पशुपालकों को बताएं। गौ सेवक और गौ मित्रों का भरपूर सहयोग लें और उन्हें प्रदान की जाने वाली सहयोग राशि समय पर दी जाए। उनके माध्यम से इस योजना के लक्ष्य को प्राप्त करें। यदि पशुपालक सेक्स सॉर्टेड सीमन का उपयोग करते हैं तो पशुओं की अच्छी नस्ल मिलेगी जिससे रोजगार और पशुपालकों की आय बढ़ेगी। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा की गई और संतुष्टि पूर्वक निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा संचालित गौशालाओं की जानकारी ली और जिन गौशालाओं में पानी की व्यवस्था नहीं है उनमें क्या विकल्प हो सकते हैं इसके संबंध में भी चर्चा की गई और कहा है कि ऐसे क्षेत्र जिनमें कुएं या बोरवेल के माध्यम से पानी का प्रबंध किया जा सकता है इसका प्रस्ताव भेजें।

इसके अलावा विभाग द्वारा संचालित की जा रही आचार्य विद्यासागर योजना, बकरी पालन कुक्कुट पालन, दुधारू पशु योजना आदि की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2024 25 के लिए प्राप्त लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री जन मन अभियान के अंतर्गत सहरिया हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इसके अलावा पशुधन क्रेडिट कार्ड में भी बैंक द्वारा समय पर प्रकरण स्वीकृत कर राशि वितरित की जाए। इस संबंध में बैठक में उपस्थित लीड बैंक मैनेजर को भी निर्देश दिए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com