Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल और आगर मालवा जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

17 जुलाई 2024, इंदौर:  बैतूल और आगर मालवा जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल के अनुसार पिछले 24 घंटों  के दौरान मध्यप्रदेश के ग्वालियर, रीवा, सागर संभागों के जिलों में कहीं – कही; जबलपुर,शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन संभागों के जिलों में सभी स्थानों वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। झार्डा जिला उज्जैन में सर्वाधिक 99  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 17  जुलाई तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में  5 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 18 % कम और पश्चिमी मप्र में औसत से 7 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसम की स्थिति – मानसून  ट्रफ अब जैसलमेर, कोटा, गुना, नरसिंह पुर, राजनांदगांव, कलिंगापत्तनम से होकर गुजर रहा है और वहां से पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के  मध्य तक विस्तृत है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं के बीच चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। दक्षिण गुजरात- उत्तरी  केरल तटों पर अपतटीय ट्रफ स्थित है। सौराष्ट्र – कच्छ क्षेत्र के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है l19 जुलाई के आसपास  पश्चिमी – मध्य और संलग्न  उत्तर -पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक अद्यतन निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है।

पूर्वानुमान – : मौसम  केंद्र के अनुसार बैतूल और आगर मालवा जिलों में कहीं -कहीं  वज्रपात / झंझावात के साथ कहीं – कहीं  अति भारी  वर्षा (115.6 – 204.4  मि .मी.) होने की संभावना है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम,  उज्जैन, देवास, शाजापुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, और  पांढुर्ना जिलों में येलो अलर्ट के साथ  कहीं -कहीं भारी वर्षा  (64.5 – 115.5  मि .मी.) की संभावना जताई गई है। वहीं मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर,  दतिया , भिंड ,  श्योपुर कलां, सिंग रौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना,शहडोल,  उमरिया , कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर जिलों में  कहीं -कहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, मुरैना, अनुपपुर,डिंडोरी ,  नरसिंहपुर जिलों में कुछ स्थानों पर, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा,  खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास,शाजापुर, आगरमालवा, छिंद वाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com