Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

पशुओं की ब्रुसेलोसिस बीमारी : एक टीके से जीवन भर की सुरक्षा

24 अगस्त 2022, आगर मालवा: पशुओं की ब्रुसेलोसिस बीमारी : एक टीके से जीवन भर की सुरक्षा – पशुओं में होने वाली ब्रुसेलोसिस बीमारी के संक्रमण से पशुओं को बचाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा आगर मालवा जिले में 16 अगस्त से 15 सितम्बर 2022 तक एक माह का निःशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

प्रभारी उपसंचालक पशु पालन डॉ उमेश जैन द्वारा बताया गया कि गाय-भैंस जैसे पशुओं से बहुत से लोगों का रोजगार जुड़ा रहता है। पशुओं में कई ऐसी बीमारियां होती हैं, जिन पर अगर शुरू से ध्यान दिया जाए तो नुकसान से बच सकते हैं। ऐसी ही एक बीमारी ब्रुसेलोसिस है, जिसे एक टीका लगाकर पूरे जीवनकाल को नियंत्रित किया जा सकता है। इस रोग के संक्रमित होने पर गाय-भैंसों में बांझपन अथवा पशु का गर्भपात तक हो जाता है। साथ ही दुग्ध उत्पादन पर भी असर पड़ता है। संक्रमित पशु का कच्चा दूध पीने से यह बीमारी पशुओं से इंसानों में भी हो सकती है।

महत्वपूर्ण खबर: बुरहानपुर में दुकानदार का उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ जैन ने कहा कि साफ-सफाई से ब्रुसेलोसिस बीमारी के संक्रमण से बचा जा सकता है। इसके अलावा पशु पालन विभाग द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क टीकाकरण अभियान के तहत मादा बछियों एवं पाड़ियों जिनकी आयु 4 माह से 8 माह के बीच है, उन्हें जीवनकाल में केवल एक टीका लगाकर बचाया जा सकता है। इसे ईयर टैगिंग करके भारत सरकार के ऑनलाइन ईनॉफ पोर्टल पर दर्ज किया जाता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )