Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों के लिये पुरस्कार योजना प्रारंभ

24 जनवरी 2023, अलीराजपुर: भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों के लिये पुरस्कार योजना प्रारंभ – मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजनांतर्गत भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों के लिये जिला स्तरीय पुरस्कार योजना 01 फरवरी से 15 फरवरी के मध्य आयोजित होगी। जिले में 10 गायों को वरीयता सूची के आधार पर चयनित किया जायेगा और पशु पालकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

उप संचालक पशुपालन डाॅ. जी.एस. सोलंकी ने बताया कि प्रदेश की भारतीय उन्नत दुधारू नस्ल की गायों के पालन को प्रोत्साहन देने के लिये सरकार ने नई मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना आरम्भ की है। गाय का दैनिक दूध उत्पादन कम से कम 06 लीटर होने पर पशुपालक आवेदन करने हेतु पात्र होंगे। पशु पालकों को आवेदन विकासखंड स्तरीय पशु चिकित्सालय में जमा कराने होंगे, विकासखंड में पशु के दुग्ध उत्पादन का आंकलन पशु चिकित्सक द्वारा करने के बाद वरीयता सूची तैयार की जायेगी।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिये भारतीय उन्नत नस्ल की 10 गायों को वरीयता सूची के आधार पर चयनित किया जायेगा। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार ईनामी राशि रु 51000, द्वितीय पुरस्कार 21000, तृतीय पुरस्कार 11000 रु रहेगी । शेष पशुपालकों को प्रतियोगिता में सहभागिता के लिये प्रमाण पत्र दिये जायेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )