Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

आचार्य विद्यासागर योजना ने श्रीलाल का जीवन संवारा

04 जनवरी 2023, मंदसौर: आचार्य विद्यासागर योजना ने श्रीलाल का जीवन संवारा – पशुपालन विभाग की आचार्य विद्यासागर योजना ने मंदसौर जिले के ग्राम धाकड़ खेड़ी के श्रीलाल धाकड़ के जीवन को संवार दिया है। इस योजना में किसान को अनुदान तो मिलता ही है। नियमित आय से आर्थिक आर्थिक सम्पन्नता भी आ जाती है।

श्रीलाल धाकड़ ने इस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि यह योजना पशुपालकों के लिए बहुत ही अच्छी है। इस योजना के माध्यम से मुझे 4 लाख 25 हजार का लोन स्वीकृत हुआ। इसमें से 3 लाख 25 हजार मुझे प्राप्त हुए। बाकी अनुदान मिला। प्राप्त ऋण का मैंने जमीनी स्तर पर प्रयोग किया और ऋण राशि से मैंने भैंसे खरीदी। भैंसों के माध्यम से मुझे अच्छा खासा दूध प्राप्त होता है। दूध को मैं बाजार में बेचता हूं। जिससे मुझे आय प्राप्त होती हैं। दूध से मैं मावा भी बना लेता हूं।

इसके साथ ही भैंस के गोबर से जैविक खाद भी निर्मित होती है। उस जैविक खाद को मैं खेती में प्रयोग करता हूं। इससे फसल भी बहुत अच्छी पैदा हो रही है। इसके साथ ही जैविक खाद को मैं गांव के अन्य किसानों को भी बेच देता हूं। इससे भी मुझे आय प्राप्त हो रही है। इस तरह से आचार्य विद्यासागर योजना ने मुझे आर्थिक रूप से बहुत सशक्त बना दिया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (02 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )