Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अलीराजपुर में कृषि से सम्बद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित

21 मई 2024, अलीराजपुर: अलीराजपुर में कृषि से सम्बद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित – कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में कृषि विभाग , पशुपालन एवं डेयरी विभाग , उद्यानिकी विभाग एवं सहकारिता विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । इस दौरान कलेक्टर डॉ बेडेकर ने कृषि विभाग के अधिकारियों से  सॉइल  हेल्थ कार्ड , खाद्य सुरक्षा अधिनियम , नैनो यूरिया प्रयोग आदि कार्यो की समीक्षा की ।

कलेक्टर डॉ बेडेकर ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों से पशु सहायक ,पशु उपचार एवं पशु टीकाकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली । इसी के साथ किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत ऋण की व्यवस्था पोल्ट्री फार्म बनाए जाने के लिए दिए जाने वाले ऋण तथा गौ संवर्धन के लिए बनाई जा रही गौ शालाओं ,पशु बीमा आदि कार्यो की समीक्षा की ।

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होने सब्जी क्षेत्र आम क्षेत्र मसाला क्षेत्र एवं पुष्प क्षेत्र आदि के रकबे में हो रही प्रगति की जानकारी ली । इस दौरान सहकारिता विभाग द्वारा खरीफ रबी फसल ऋण वितरण एवं खाद्य वितरण के लिए किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की ।इस दौरान श्री कैलाश चौहान , श्री दिलीप सोलंकी , सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

www.krishakjagat.org

www.global-agriculture.com