राज्य कृषि समाचार (State News)एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

आयशर प्राइमा G3 ट्रैक्टर रेंज – स्टाइल और तकनीक का संगम

13 अक्टूबर 2022, भोपाल: आयशर प्राइमा G3 ट्रैक्टर रेंज – स्टाइल और तकनीक का संगम – आधुनिक भारत के प्रगतिशील एवं युवा किसानो की पहली पसंद आयशर ट्रैक्टर्स द्वारा हाल ही में लॉन्च की गयी प्रीमियम ट्रैक्टर रेंज – आयशर प्राइमा G3 को किसानो द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।

प्राइमा G3 की प्रीमियम स्टाइलिंग युवा किसानो को बहुत आकर्षित कर रही है और इस बेहतरीन स्टाइल वाले, कार्यक्षम और मज़बूत ट्रैक्टर को खरीदने के लिए किसान आयशर की भव्य प्राइमा डीलरशिप पहुंच अपने मनपसंद ट्रैक्टर की बुकिंग करा रहे है।

Advertisement
Advertisement

आयशर प्राइमा G3 – 40 से 60 एच.पी. रेंज में ट्रैक्टरों की एक नई सीरीज़ है, जो दशकों के बेजोड़ अनुभव के साथ विकसित की गई शानदार स्टाइलिंग, उन्नत टेक्नोलॉजी और बेहतरीन आराम प्रदान करती है। अधिक उत्पादकता, आराम और आसान परिचालन के चलते यह किसानो की पहली पसंद बन गयी है।

प्राइमा G3 नए ज़माने के एरोडायनामिक बॉनेट के साथ आता है जो ट्रैक्टर को एक अनूठा, शानदार स्टाइल प्रदान करता है, बोल्ड ग्रिल, रैप-अराउंड हेडलाइट और डिजी-NXT डैशबोर्ड इसे देखने में आकर्षक बनाते हैं।

Advertisement8
Advertisement

सुविधाजनक रूप से डिज़ाइन की गई ऊँची सीटिंग वाली कॉम्फी-लक्स सीट और इसका बड़ा और आरामदायक प्लैटफॉर्म अपनी श्रेणी में सर्वोत्तम परिचालन सुविधा का उदाहरण है। इसका अद्वितीय “वाक मी होम” फीचर रात के समय सुरक्षा और सुविधा, दोनों सुनिश्चित करता है।

Advertisement8
Advertisement

आयशर ट्रैक्टर्स ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी भारतीय किसान समुदाय की सहायता करने में अहम भूमिका निभाई है। 60 से अधिक वर्षों की विरासत के साथ आयशर ट्रैक्टर्स ने हरित क्रांति में एक भूमिका निभाई तथा अद्वितीय भरोसा अर्जित किया,और प्राइमा G3 के साथ आयशर ट्रैक्टर्स ने अपने ग्राहकों के लिए एक बार फ़िर उम्मीद से ज्यादा का वादा निभाया है।

महत्वपूर्ण खबर: किसानों के लिए बड़ा दिन: 17 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे 600 मॉडल उर्वरक दुकानों का उद्घाटन

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement5
Advertisement