राज्य कृषि समाचार (State News)

छतरपुर जिले ने गेहूं खरीदी में पिछले 4 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

05 मई 2025, छतरपुर: छतरपुर जिले ने गेहूं खरीदी में पिछले 4 साल का तोड़ा रिकॉर्ड – रबी उपार्जन वर्ष 2025-26 में छतरपुर जिले में 80 उपार्जन केंद्रों पर  गेहूं  खरीदी की जा रही है। छतरपुर जिले में पिछले वर्ष के मुकाबले अभी तक इस वर्ष ज्यादा गेहूं की खरीदी हुई है। पिछले वर्ष 18395.15 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था और इस वर्ष अभी तक 52470.19 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। जो पिछले 4 वर्षों से भी रिकॉर्ड खरीदी है। इसका मुख्य कारण है। किसान स्लॉट बुकिंग कर अपनी सुविधा अनुसार किसी भी खरीदी केंद्र पर अपनी फसल बेच सकते  हैं ।

इसके अलावा पिछले वर्ष समर्थन मूल्य 2400 रुपए था परंतु इस वर्ष मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस बार किसानों को बोनस मिला कर अतिरिक्त 175 रुपए प्रति क्विंटल राशि दी जा रही है। साथ ही 2425 रुपए केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही राशि। इस प्रकार कुल 2600 रुपए प्रति क्विंटल से गेहूं की खरीदी की जा रही है और किसानों के गेहूं का भुगतान भी एक सप्ताह में हो रहा है। अभी तक 33.06 करोड़ रुपए का भुगतान भी हो चुका है। कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में अधिकारियों द्वारा निरंतर खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और किसानों की मूलभूत सुविधाओं जैसे छायादार बैठने की व्यवस्था, पेयजल आदि सुनिश्चित की जा रही है।

जिले के 26 हजार 101 किसानों ने पंजीयन कराया है। जिसमें से कुल 11506 ने स्लॉट बुक किए है। खरीदी केंद्रों से अभी तक 76.76 प्रतिशत उठाव परिवहन हो चुका है। केंद्रों पर कुल 581 गठान बारदाना उपलब्ध है। इस वर्ष विगत वर्ष से भी ज्यादा गेहूं उपार्जन हुआ है और पैदावार अच्छी होने से गेहूं के रकबा में भी वृद्धि हुई है, साथ ही गेहूं की  क्वालिटी  भी बेहतर हुई है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement