Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जिला सहकारी बैंक द्वारा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

28 दिसंबर 2021, बालाघाट । जिला सहकारी बैंक द्वारा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालाघाट के प्रशासक व कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जेएसके बैंक सीईओ श्री राजीव सोनी द्वारा शाखा बिरसा, बैहर अंतर्गत धान खरीदी केंद्र सालेटेकरी, दमोह, बिरसा, मोहगांव धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान श्री सोनी ने उपस्थित समिति प्रबंधक टी.एस. कोर्रम, श्री मरावी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान धान लेकर पहुंचे किसानों से चर्चा करते हुये बताया कि इस वर्ष शासन की नीति निर्देशों के अनुरूप ही धान खरीदी की जा रही है। साथ ही श्री सोनी ने नमिमापक यंत्र, परखी, तुलाई मशीन, सिलाई मशीन, पंखे, ब्लोअर, बारदाने की समुचित वयवस्था के सम्बंध में जानकारी ली तथा समय पर परिवहन किये जाने सम्बंधी निर्देश दिये गये। इसके अलावा श्री सोनी ने इस दौरान धान खरीदी केंद्रों में धान की तोलाई निर्धारित मापदंडों के अनुसार किये जाने निर्देशित किया गया। बालाघाट जिले के सुदूर क्षेत्र महकेपार धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

श्री सोनी ने बताया कि वर्तमान में जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी कार्य बदस्तूर जारी है। इस दौरान सर्वश्री एन. एल. पटले समिति प्रबंधक, दिलीप कुमार कोटकार धान खरीदी प्रभारी, समिति कर्मचारी आर. सी. नगपुरे, लिकेश सोनवाने आदि उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें