फसल की खेती (Crop Cultivation)

लहसुन की किस्म एग्रीफाउंड सफेद

Share

04 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: लहसुन की किस्म एग्रीफाउंड सफेद – एग्रीफाउंड सफेद (जी-41) लहसुन की एक किस्म हैं। इस किस्म के कंद ठोस, मध्यम आकार के सफ़ेद और गूदा क्रीमी रंग का होता है। इसके प्रत्येक कंद में कलियों की संख्या 20 से 25 होती हैं। कंद का व्यास 3.5 से 4.5 सेमी होता है । इनमें 41 0B कुल घुलनशील ठोस पदार्थ, 43% शुष्क पदार्थ और 27 माइक्रो मोल/ग्राम पाइरुविक एसिड होते हैं।

इस किस्म की फ़सल 140-150 दिनों में तैयार हो जाती है। इसकी औसत उपज 130 क्विंटल/हेक्टेयर होती है। यह किस्म भारत सरकार द्वारा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्यों के लिए अधिसूचित है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements