Uncategorized

देश में गेहूं की बोनी 80 लाख हेक्टेयर में

नई दिल्ली/भोपाल। देश में रबी फसलों की बुवाई चल रही है। अब तक लगभग 241 लाख 73 हजार हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है जबकि गत वर्ष इस समय तक 243 लाख 38 हजार हेक्टेयर में बोनी हुई थी। कृषि मंत्रालय के मुताबिक इसमें रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बोनी 79.40 लाख हेक्टेयर में की गई है जबकि गत वर्ष अब तक 78.83 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। इसी प्रकार अब तक दलहनी फसलें 74.55 लाख हेक्टेयर में, मोटे अनाज 25.98 लाख हेक्टेयर में तथा तिलहनी फसलें 56 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।
दूसरी तरफ म.प्र. में अब तक 117.16 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 53.60 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध 45 फीसदी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 49.16 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी।
कृषि विभाग के मुताबिक चालू रबी में अब तक प्रमुख फसल गेहूं की बोनी 18.70 लाख हेक्टेयर में की गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 20 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोनी हुई थी। अन्य अनाज फसलों में जो कि बोनी 55 हजार हेक्टेयर में हुई है। इस तरह कुल अनाज फसलें 19.25 लाख हेक्टेयर में बोई गई है। राज्य में दलहनी फसलों की कुल बुवाई 28.28 लाख हेक्टेयर में हो गई है। इसमें मुख्यत: चने की बोनी 20.70 लाख हेक्टेयर में, मटर 3.40 लाख हेक्टेयर, मसूर 3.85 लाख हेक्टेयर एवं अन्य दलहनी फसलें 33 हजार हेक्टेयर में बोई गई थी।
तिलहनी फसलों में मुख्यत: सरसों 5.20 लाख हेक्टेयर में तथा अलसी एवं अन्य फसलों की 70 हजार हेक्टेयर में बोनी की गई है। इस प्रकार अब तक कुल तिलहनी फसलें 5.90 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

देश में बुवाई की स्थिति (लाख हे. में)
फसल       इस वर्ष        गत वर्ष
गेहूं            79.40         78.83
दालें           74.55         69.98
मोटे अनाज  25.98       37.86
तिलहन       56.16        48.74
कुल            241.73       243.38

Advertisement
Advertisement

 

प्रदेश में बुवाई स्थिति(लाख हे. में)
फसल         लक्ष्य       बुवाई
गेहूं             64.22    18.70
चना           31.65     20.70
मटर          5.20       3.40
मसूर         6.45        3.85
सरसों        6.20        5.20
गन्ना         1.12        0.16

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement