Uncategorized

खरीफ फसलों की बुवाई 93 लाख हेक्टेयर में

नई दिल्ली। देश में खरीफ फसलों की बोनी मानसून आने के साथ ही प्रारंभ हो गई है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक अब तक खरीफ फसलों का कुल बुवाई रकबा 92.85 लाख हेक्टेयर तक हो गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय यह रकबा 87.59 लाख हेक्टेयर रहा था। जानकारी के अनुसार अब तक 9.22 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई हुई है, जबकि 2.22 लाख हेक्टेयर में दलहन, 47.52 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 16.67 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है। वहीं मोटे अनाज की बोनी 8.44 लाख हे. में, तिलहनी फसलों की बोनी 1.88 लाख हेक्टेयर में तथा जूट तथा मेस्ता की बोनी 6.90 लाख हेक्टेयर में हुई है।
हालांकि म.प्र. में अब तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है परन्तु प्री-मानसून की छुट-पुट वर्षा प्रदेश के प्राय: सभी जिलों में हुई है जिस कारण किसानों ने कपास एवं अन्य फसलों की बोनी प्रारंभ कर दी है। इस वर्ष प्रदेश में खरीफ फसलें 133 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में ली जाएंगी।

 

देश में बुवाई स्थिति (लाख हे. में)
फसल  इस वर्ष गत वर्ष
धान 9.22 9.4
दलहन 2.22 3.63
मोटे अनाज 8.44 7.65
तिलहन 1.88 2.63
गन्ना 47.52 44.82
जूट एवं मेस्ता 6.9 7.22
कपास 16.67 12.25
कुल 92.85 87.59

फसल इस वर्ष गत वर्ष
धान 9.22 9.40
दलहन 2.22 3.63
मोटे अनाज 8.44 7.65
तिलहन 1.88 2.63
गन्ना 47.52 44.82
जूट एवं मेस्ता 6.90 7.22
कपास 16.67 12.25
कुल 92.85 87.59

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement