सिवनी। रिलायंस फाउंडेशन जिला स्तर पर अपने सूचना सेवा के माध्यम से किसानों की सेवा कर रही हैं जिसमें विभिन्न तकनीक के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिवनी जिले के ग्राम फरेदा के जागरूक किसान भुजबल सिंह गहलोद बताते हैं की पिछले एक साल से वे लगातार रिलायंस फाउंडेशन के संपर्क में हैं जिससे उनको रोजाना ध्वनि संदेश मिलता है जिसमें खेती किसानी से जुड़ी कई सामयिकी जानकारी दी जाती हैं। जिसका उपयोग कर किसान तकनीकी रूप से सक्षम बन रहा है। श्री गहलोद आगे अपना अनुभव साझा करते हुए बताते है कि पिछले साल मुझे रिलायंस फाउंडेशन के ध्वनि संदेश से बताया गया कि गेहूं की नरवाई न जलाएं, मैंने सलाह पर अमल किया जिसके परिणामस्वरूप बारिश होने के बाद संपूर्ण अवशेष खाद में बदल गए और दूसरी बार की फसलों को इसका फायदा मिला है। अभी हाल ही में मक्के में खरपतवार की समस्या का निवारण ऑनलाइन सम्मेलन के माध्यम से किसान को प्राप्त हुआ जिसमें कृषि वैज्ञानिक डॉ. निखिल सिंह द्वारा उपाय बताये गये और तात्कालिक अमल कर किसान इस समस्या का निदान पा सका। भुजबल सिंह अपने साथ-साथ फाउंडेशन के ऑनलाइन कार्यक्रमों में गांव के अन्य किसानों को भी जोड़ कर जागरूक कर रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा सिवनी जिले के किसानों के लिए संचालित नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 18004198800 का उपयोग कर अपनी समस्या का निवारण नि:शुल्क प्राप्त कर सकता है। जहां पर खेती-किसानी के विशेषज्ञों के द्वारा सलाह दी जाती है।
- ← Previous खेती की उन्नत तकनीक के साथ महिन्द्रा वाहनों की खूबियां समझी किसानों ने
- रिलायंस फाउण्डेशन की किसानों को सलाह Next →
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से खेत में ही समस्या का समाधान
भोपाल। श्री रामलखन सिंह अपने खेत में फसल निरीक्षण के दौरान ही फसल में दिख रही समस्या के निदान के लिए रिलायंस फाउंडेशन की हेल्प लाइन पर फोन कर लेते हैं। इस तरह उन्हें खेत में ही फसल संबंधित समस्या
रिलायंस फ़ाउंडेशन टोल फ्री हेल्पलाइन
किसानों की जिंदगी बना रहा आसान हमारा गाँव सिवनी मुख्यालय से मात्र 90 किलोमीटर की दूरी पर है। दूरी के कारण विकास की आधारभूत संरचना से हमारा गाँव दूर रहा है हमारे यहां का किसान आज भी क्षेत्रीय व्यापारियों द्वारा
रिलायंस फाउंडेशन के – रेडियो कार्यक्रम किसान संदेश से मिली सफलता
भोपाल। ग्राम सेमली कला ब्लॉक बैरसिया जिला भोपाल किसान नारायण सिंह दांगी रिलायंस फाउंडेशन के सूचना सेवा द्वारा चलाए जा रहे रेडियो पर किसान संदेश बड़े रुचि से सुनते हैं उन्होने प्रायोगिक तौर पर एक एकड़ गेहूं और एक एकड़
रिलायंस फाउण्डेशन की किसानों को सलाह
सोयाबीन की फलियों का रंग हल्के पीले से भूरा बदलने एवं परिपक्वता पर ही सोयाबीन की कटाई करें एवं दो-तीन दिन धूप में सुखाने के पश्चात गहाई करें अथवा ढेर लगाकर तिरपाल से ढक दें। धान में जीवाणु झुलसा रोग
रिलायंस फाउण्डेशन की किसानों को सलाह
रबी फ़सलों जैसे गेहूँ, चना, जौ आदि को दीमक अधिक नुकसान पहुँचाती है। हल्की जमीनों में कम नमी और अधिक तापमान की दशा में प्रकोप अधिक तेजी से होता है। इसके नियंत्रण के लिए क्लोरोपायरीफॉस 1 लीटर को 20 किलो
रिलायंस फाउण्डेशन की किसानों को सलाह
मौसम शुष्क रहने तथा तापमान बढऩे की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी सब्जियों तथा चारा फसलों में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी जाती है, सिंचाई सुबह या शाम के समय ही करें। अनाज को भंडारण में रखने