Uncategorized

उज्जैन के – वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

उज्जैन। कृषि विज्ञान केन्द्र (रा.वि.सिं. कृ.वि.वि.) उज्जैन के वैज्ञानिकों को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ. डी.एस. तोमर को फेलो ऑफ द सोसायटी तथा डॉ. एस.के. कौशिक, डॉ. रेखा तिवारी एवं श्री एच.आर. जाटव को युवा वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत के 781 कृषि विज्ञान केन्द्रों के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ. ए.के. सिंह, मैनेज हैदराबाद की महानिदेशक श्रीमती उषा रानी (आई.ए.एस.) एवं अधिवेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. मनोज शर्मा की उपस्थिति में प्रदान किये गये।

Advertisements