Uncategorized

भावान्तर भुगतान की सफलता के लिए सक्रिय हुई सरकार – मुख्यमंत्री ने कसी कमर, मुनादी पिटी गांवों में

Share
(विशेष प्रतिनिधि)
भोपाल। प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना लागू की जा रही है जिसकी शुरुआत सागर जिले की खुरई तहसील में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 16 अक्टूबर को करेंगे। इस योजना की सफलता के लिए मुख्यमंत्री सहित प्रशासनिक अमला सक्रिय है। प्रदेश की सभी मंडियों में तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री स्वयं रेडियो एवं ग्राम सभाओं के माध्यम से पंजीयन कराने के लिये किसानों से आग्रह कर रहे हैं। क्योंकि पंजीयन कराने वाले किसानों को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा। मुनादी कराने के माध्यम से भी किसानों को पंजीयन के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

बैंकों में नगदी की व्यवस्था – मुख्यमंत्री ने बैंकों से कहा है कि वे किसानों को नगदी भुगतान के लिए पर्याप्त कैश शाखाओं में उपलब्ध रखें।
20 लाख किसानों के पंजीयन का अनुमान – मुख्यमंत्री की अपील के बाद एक दिन में 6.50 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक लगभग 20 लाख किसानों के पंजीयन का अनुमान है।
जिला कलेक्टरों को निर्देश – योजना में सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, मूंग और उड़द का 16 अक्टूबर से 15 दिसम्बर 2017 तक कृषि उपज मंडियों में क्रय-विक्रय किया जाएगा। प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग डॉ. राजेश राजौरा ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि कृषि उपज मंडियों में क्रय-विक्रय की कार्यवाही अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों के द्वारा ही सुनिश्चित की जाए ताकि अधिकाधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके।
257 मंडियों को 4 करोड़ – मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के प्रचार-प्रसार से जुड़े किसान सम्मेलन के लिये प्रदेश की 257 कृषि उपज मंडियों को 4 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।

         भावान्तर भुगतान योजना हेतु जिलेवार औसत उत्पादकता (कि.ग्रा./हे.)
जिला        तिलहन   दलहन   अनाज
सोयाबीन मूंगफली तिल रामतिल तुअर उड़द मूंग मक्का
जबलपुर 1161 1562 453 253 737 603 638 1365
कटनी 617 1148 271 120 192 429 456 1058
बालाघाट 1509 1200 1039 174 929 394 397 1585
छिंदवाड़ा 1901 1880 497 256 1374 423 383 3379
सिवनी 1065 1222 409 186 825 556 349 1776
मंडला 669 500 420 211 552 276 195 1111
डिंडोरी 607 1579 401 226 332 467 230 1290
नरसिंहपुर 1695 2792 730 402 1019 509 564 1868
सागर 1056 1154 291 276 447 476 298 1432
दमोह 1220 1226 495 498 572 405 2004
पन्ना 790 1143 565 198 368 555 397 888
टीकमगढ़ 838 1251 480 237 517 347 668
छतरपुर 688 945 381 128 273 483 421 549
रीवा 611 219 278 266 470 379 704
सीधी 476 1000 466 375 278 498 319 1015
सिंगरौली 1381 481 486 761 611 517 1351
सतना 519 1280 203 220 653 569 919
शहडोल 701 850 323 421 420 521 398 997
अनूपपुर 635 945 243 480 323 377 333 906
उमरिया 352 1182 324 230 209 422 377 843
इन्दौर 1402 1279 500 562 305 300 1307
धार 1471 1153 405 532 497 506 1499
झाबुआ 812 1001 539 429 565 512 1264
खरगोन 712 1134 378 373 329 347 1698
बड़वानी 906 1141 421 379 372 393 2651
खंडवा 683 1210 525 737 339 330 1991
बुरहानपुर 742 1613 658 965 314 300 2697
अलीराजपुर 762 1098 511 423 593 487 1186
उज्जैन 1436 1768 562 553 497 438 1408
मंदसौर 1319 1277 520 427 434 383 1538
नीमच 988 1301 563 357 511 410 2102
रतलाम 1225 1454 899 662 624 679 2435
देवास 1371 1472 947 671 346 423 1497
शाजापुर 1128 1320 563 378 293 286 1212
आगर-मालवा 657 803 421 248 220 245 767
मुरैना 1239 987 448 566 467 381 1039
श्योपुरकला 1147 1246 466 469 442 423 1046
भिंड 1081 669 405 389 520 1000
ग्वालियर 1746 1190 654 327 374 354 1482
शिवपुरी 938 1755 661 419 614 459 1495
गुना 1226 1606 811 459 545 466 1464
अशोकनगर 1487 1755 978 570 483 443 1577
दतिया 760 1143 634 275 383 385 1073
भोपाल 1274 1565 531 591 446 374 1496
सीहोर 1298 1456 715 500 466 571 447 1472
रायसेन 842 1315 500 470 383 355 1337
विदिशा 1153 1659 593 506 425 383 1579
राजगढ़ 955 1177 729 524 424 393 1423
होशंगाबाद 862 1158 723 868 358 397 1916
हरदा 1462 1500 753 996 111 230 1623
बैतूल 1380 1334 589 251 567 355 306 1954
Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *