राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ सीजन में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार

08 जुलाई 2026, लखनऊ: खरीफ सीजन में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार – उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्तमान खरीफ सीजन में किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ लगातार समन्वय बनाकर यूरिया, डीएपी (DAP) और एनपीके (NPK) उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है, ताकि बुआई और रोपाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सरकार का कहना है कि खरीफ फसलों की बुआई का यह सबसे महत्वपूर्ण समय है। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों, सहकारी समितियों, निजी विक्रेताओं और कृषि केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। उर्वरकों के वितरण पर लगातार नजर रखने के साथ ही कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक कीमत वसूलने जैसी अनियमितताओं पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

किसानों को बिना किसी बाधा के खाद उपलब्ध हो सके, इसके लिए सरकार ने ‘फार्मर रजिस्ट्री’ (Farmer Registry) को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार का उद्देश्य उर्वरकों का वितरण अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और वास्तविक किसानों तक सुनिश्चित करना है। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे पात्र किसानों की पहचान आसान होगी और उन्हें योजनाओं का लाभ तथा उर्वरकों की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जा सकेगी।

राज्य सरकार ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी जनपदों में उर्वरकों के स्टॉक और वितरण व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें। साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। सरकार का प्रयास है कि खरीफ सीजन के दौरान खाद की उपलब्धता को लेकर किसी भी किसान को परेशान न होना पड़े और प्रदेश में कृषि कार्य सुचारू रूप से संचालित हो।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture