राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी

28 अक्टूबर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24 घंटो के दौरान,  मध्यप्रदेश के  नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-  कहीं  , भोपाल, शहडोल संभागों के जिलों में  कुछ स्थानों  पर; इंदौर, सागर संभागों के जिलों में  अनेक  स्थानों  पर;  उज्जैन  ग्वालियर , चंबल, रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी  जिलों में  मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा।  

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – थांदला 121.2, मेघनगर 120.0, बड़ौदा 120.0,  श्यो पुर 115.0, नागदा 100.4, कराहल 100.0, धुंधड़का 98.0, झाबुआ 97.1, रामा 90.2, पि पलोदा 90.0, जावरा 89.0, मल्हारगढ़ 88.0, पेटलावद 85.0, विजयपुर 85.0, घाटीगांव 82.2, सैलाना 82.0, बड़ौद 80.0,रतलाम 78.0, कुं भराज 77.0, बदनावर 76.0, बैराड़ 75.0, मंदसौर 74.0, आलोट 72.0, पाटी 71.0, डही 71.0,हनुमना 70.0, मनासा 70.0,  ग्वालियर  69.2, चि नोर 68.2, बड़नगर 67.0, कुक्षी  65.0, जावद 65.0, बाजना 64.0, गंधवानी 63.0, भावगढ़ 63.0, नि वाली 61.0,  खाचरौद 61.0, भितरवार 60.2, सुसनेर 60.0,बाग 60.0, पोहरी 58.0, सीतामऊ 57.6, नरवर 55.0, रामनगर 52.3,  जोबट  51.2, ताल 50.0, सुवासरा 49.4, डबरा 49.3, करेरा 48.0, राणापुर 47.2, पानसेमल 45.0, संजीत 45.0, रामपुर 44.5, उदयगढ़ 44.4, बड़वानी 44.0, लहार 43.5, राजपुर 42.0, बीरपुर 42.0, शिवपुरी 41.0, अलीपुर 40.0, रावटी 39.0, कैलाश 35.0,  दतिया  34.8, भिंड 34.0, पठारी 34.0, शामगढ़ 33.2, जीरापुर 33.0, गोहद 32.0,मिहोना 32.0, ओरछा 32.0, भगवानपुरा 30.0, भाभरा 29.2, गोरमी 29.0, मऊ 28.0, भानपुरा 27.4, सरदारपुर 27.0, कोलारस 27.0, बरहाई 27.0, गरोठ 26.8, नालछा 26.2, अजयगढ़ 25.4, मेहगांव 24.0, बमोरी 24.0, निवाड़ी 24.0, मुरैना 23.4,  देवेंद्र नगर 23.4, नलखेड़ा 22.0,  भैंदर 22.0, रायपुर कर्चुलियान  22.0,  महिदपुर 22.0,  झार्डा 22.0,  सोंडवा  20.0, इंदरगढ़ 20.0, नीमच 20.0, जतारा 19.0,अमरकंटक 18.2,  गुन्नौर  18.2, राजगढ़ 18.1, कयामपुर 18.0, बदरवास 18.0, अंजड़ 17.6, रौन 17.0, मनावर 17.0, चाचौड़ा 17.0, मऊगंज 17.0, सीधी  17.0, पलेरा 17.0, कुरवाई 17.0, शाहनगर 16.4, सेंवढ़ा  16.0, पोरसा 16.0, सिंहावल 16.0,  खि लचीपुर 15.6, अमानगंज 15.2, पृथ्वी पुर 15.0, आलीराजपुर 14.0, ईसागढ़ 14.0, सारंगपुर 13.2,  गौरीहार 13.0,  से गांव 13.0, बुढ़ार 13.0, बड़ागांव धसान 13.0,अंबाह 12.6, गंज बासौदा 12.6, ठीकरी 12.0,  चन्नौड़ी  12.0, चुरहट 12.0, नागौद 11.4,  सेंधवा  11.1, बक्स्वाहा  11.0, टोंक खुर्द  11.0,  जयसिंह नगर 11.0, टीकमगढ़ 11.0, सिमरिया  10.5, धार 10.2, उमरबन 10.0, खुरई 10.0, रायपुरा 9.2, रीवा-शहर 9.2, गुढ़ 9.0, गोह पारु  9.0, ब्यो हारी 9.0, गुना 8.6, देपालपुर 8.6, मुंगावली 8.0, वरला 8.0, धरमपुरी  टप्पा  8.0,  करांजिया  8.0, सबलगढ़ 8.0,  पन्ना  8.0, मालथौन 8.0, पिछोर 8.0, माड़ा 8.0, रामपुर बाघेलान 7.6, जैसो 7.5, निसरपुर 7.4,  कट्ठीवाड़ा 7.0, तिरला 7.0, सोहागपुर- नर्मदापुरम 7.0, सिरमौर 7.0, लि धौरा 7.0, गौतमपुरा 6.8,  हट्टा  6.4, बीना 6.2  और  आगर  में 6.0 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। झाबुआ और  श्योपुर जिलों में अति भारी वर्षा हुई, जबकि मऊगंज,  उज्जैन , मंदसौर, रतलाम, नीमच, बड़वानी, धार, आगर, ग्वालियर , गुना और शिवपुरी जिलों में भारी वर्षा हुई।

Advertisement
Advertisement

मौसमी परिस्थितियां – एक गंभीर चक्रवातीय  तूफान ” मोंथा  “, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम – मध्य में  अवस्थित है, जो पिछले  6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की  गति  से  उत्तर – उत्तर पश्चिम  की ओर बढ़ रहा है। जो  गोपालपुर ( ओडिशा ) से 530 किमी दक्षिण – दक्षिण पश्चिम  में
 केंद्रित  था।आज, शाम/रात के दौरान एक गंभीर  चक्रवातीय  तूफान के रूप में  मछलीपट्टनम  और  कलिंगपटनम  के बीच काकीनाडा के आसपास  आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इस तूफान की अधिकतम  निरंतर गति  90-100 किमी  प्रति  घंटा से लेकर 110 किमी   प्रति  घंटा तक होगी।पूर्व – मध्य अरब सागर पर बना अवदाब  (डिप्रेशन ) पिछले  6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की  गति  से  उत्तर – पूर्व की ओर बढ़ा है। जो वेरावल (गुजरात) से मुंबई , पंजिम , लक्षद्वीप  होते हुए मैंगलोर से लगभग 890 किमी  पश्चिम – उत्तर – पश्चिम में   केंद्रित  था। अगले 36 घंटों के दौरान इसके  पूर्व – मध्य अरब सागर  में  लगभग  उत्तर – उत्तर पूर्व  की ओर बढ़ने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय  परिसंचरण  उत्तर – पूर्व राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों में सक्रिय है। एक  ट्रफ   पूर्व -मध्य अरब सागर पर अवदाब  (डिप्रेशन ) से जुड़े ऊपरी हवा के  चक्रवातीय परिसंचरण से उत्तर – पूर्व अरब सागर और मध्य  गुजरात क्षेत्र होते हुए  उत्तर – पूर्व  राजस्थान तक विस्तृत है।पश्चिमी विक्षोभ में  क्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, सिवनी , मंडला और बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़,  नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , इंदौर,   उज्जैन , देवास,शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी  और  मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर तथा बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुरकलां,अनुपपुर, डिंडोरी , छिंदवाड़ा , सिवनी, मंडला, बालाघाट और  पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। विदिशा , राजगढ़, रतलाम, आगर, अनुपपुर, डिंडोरी , छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement8
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement