Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन का पंजीयन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक

16 सितम्बर 2024, बुरहानपुर: धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन का पंजीयन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक –  म.प्र.शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के पंजीयन हेतु जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा के आधार पर जिले में 10 पंजीयन केन्द्र बनाये गये  हैं ।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अर्चना नागपुरे ने जानकारी देते हुए बताया कि, पंजीयन केन्द्र-आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था तुकईथड, खकनार, सिरपुर, सीवल, सेवा सहकारी समिति धुलकोट, वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था शाहपुर, वृहत्ताकर सेवा सहकारी संस्था दर्यापुर, एमागिर्द सेवा सहकारी संस्था बुरहानपुर, वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था लोनी तथा सेवा सहकारी संस्था निम्बोला, बुरहानपुर निर्धारित है। उन्होंने बताया कि, किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। किसान स्वयं के मोबाइल से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। इससे किसानों को पंजीयन केन्द्रों में लाईन लगाकर पंजीयन कराने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। कृषकगण 19 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2024 तक पंजीयन करा  लेवें ।

 श्रीमती नागपुरे ने जानकारी दी कि, ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय व तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समितियों, विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र तथा एमपी किसान एप के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन करवा सकते है। वहीं एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं साइबर कैफे के माध्यम से सशुल्क पंजीयन किये जायेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com