राज्य कृषि समाचार (State News)

भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट

05 अगस्त 2025, इंदौर: भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों  के दौरान, मध्यप्रदेश  के भोपाल, इंदौर,  उज्जैन, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं कही; ग्वालियर, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; रीवा संभाग के जिलों में अनेक  स्थानों पर; चंबल संभाग के जिलों में अधिकांश  स्थानों पर वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क  रहा ।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी ) – रौन 71.0, मिहोना 69.0, भिंड  40.0, अटेर 32.0, मझगांव 29.0,  खरगोन  25.6,  ग्वालियर  24.5, घाटीगांव 23.3, बुढ़ार 23.0,मानपुर 21.4, लहार 21.0, सेंवढ़ा  20.0, बजाग 19.0, मुरैना 18.6, नईगढ़ी 18.0, भि तरवार 15.2, बिछिया  15.0,  गौरी हार 14.8,  दतिया 14.3, हनुमना 14.0,कैलाश 14.0, पचोर 14.0, लवकुश नगर 13.0, बीरपुर 13.0, बीरसिंहपुर 11.8,  वारासिवनी  10.3, नरवर 10.0, उदयपुरा 9.0, बालाघाट 8.2, नरसिंहगढ़  8.2, विजयपुर 8.0, अमरकंटक 7.1, सुसनेर 7.0, बैराड़ 7.0, मलाजखंड 6.8, सि रमौर 6.0, जवा 6.0, बि रसा 5.6, खजुराहो- एयरपोर्ट  5.4, अजयगढ़ 5.2, छतरपुर 5.0, भैंदर  5.0, सबलगढ़ 5.0, सि लवानी 5.0, मनगवां 5.0, त्योंथर  5.0, सेमरिया 5.0, रहली 5.0, सरई 4.4, गोहद 4.0, नि वाड़ी 4.0, जैसो 4.0, पलेरा 4.0, नटेरन 4.0, राजनगर 3.6, चि नोर 3.4, चितरंगी  3.2, लालबर्रा  3.0, मऊ 3.0, नौगांव 3.0,  गुन्नौर  3.0, सैलाना 3.0, रीवा- हुजूर  3.0, रायपुर  कर्चुलियान  3.0, बड़ौदा 3.0,जतारा 3.0, अरेरा हिल्स 2.4, सिंगरौली  2.4, बिजावर 2.2, मेहगांव 2.0, मकसूदनगढ़ 2.0, श्यामपुर 2.0.मि मी वर्षा  दर्ज़ की गई। भिंड जिले में भारी वर्षा हुई। 1 जून से 5 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मप्र में 44 % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मप्र में औसत से 48 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 39 % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसमी परिस्थितियां – वर्तमान में, मानसून ट्रफ मध्य समुद्र  तल पर अमृतसर,पटियाला, मुजफ्फरनगर, खेरी,वाल्मीकि  नगर से होकर  पूर्व – उत्तर – पूर्व की ओर हिमालय  की तराई के पास  अरुणाचल प्रदेश तक विस्तृत  है। एक  ट्रफ,  उत्तर – पश्चिम  उत्तर प्रदेश  से  दक्षिण   हरियाणा , पूर्व राजस्थान और गुजरात होते हुए उत्तर – पूर्व  अरब सागर तक विस्तृत है। दक्षिण  राजस्थान के मध्य भागों पर ऊपरी हवा काचक्रवातीय परिसंचरण , उपरोक्त  ट्रफ  के साथ विलीन  हो गया है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में कहीं – कहीं झंझावात /वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट,पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं , भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ़,  नर्मदा पुरम, इंदौर,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना,अशोकनगर, शिव पुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , सिंग रौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी ,कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, मंडला,पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नि वाड़ी और  मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर झंझावात / वज्रपात के साथ  वर्षा  या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com