राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट

02 सितम्बर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट –  मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन , रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में  अनेक  स्थानों पर; भोपाल,नर्मदापुरम ,ग्वालियर, चंबल, जबलपुर,सागर संभागों के जिलों में अधिकांश  स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) –  सैलाना 114.0, आरोन 109.0, भीमपुर 80.0, राघौगढ़ 77.0, बमोरी 74.0, बरघाट 73.1,  भैंसदेही 66.0, चाचौड़ा 66.0, गोहद 65.0, दमोह 65.0, ओरछा 57.0,गैरतगंज 54.6, परसवाड़ा 54.4, जतारा 53.0, मानपुर 52.4, रावटी 52.0, कटंगी 48.2, बिछिया  45.8, सरदारपुर 45.3, मुरैना 45.0, कुरई 44.0,  पथरिया  43.0, सुवासरा 41.2, रामपुरबाघेलान 40.2, आलोट 39.0, पीथमपुर 38.0, दितया 37.9, अटेर 37.4, चौराई 37.0, कुंभराज 37.0, जैसीनगर 36.3,  श्योपुर  35.6, अरेरा हिल्स  35.0, रतलाम 35.0, बलदेवगढ़ 35.0, गाडरवारा 33.0,  तेन्दुखेड़ा- दमोह 32.4,  ग्वालियर 32.4,  हाट पिपल्या  31.0, पृथ्वीपुर 30.0, तिरोड़ी 29.2, बड़ा मलहरा  29.2, केवलारी 29.2, कुक्षी  28.0, निवाड़ी 28.0, उदयपुरा 28.0, सोहागपुर-शहडोल 28.0, पलेरा 28.0, बड़ौद 27.0,  स्लीमानाबाद 27.0,बाड़ी 27.0, कराहल 27.0, कुसमी 27.0, गुना 26.8, ताल 26.0, किरनापुर 24.2, देवरी- सागर 24.1,  करांजिया  24.0, लिधौरा 24.0, गौहरगंज 23.8, सौसर 23.0,  खाचरौद 23.0, सुल्तानपुर 22.4, रहली 22.2, बटियागढ़ 22.0, मकसूदनगढ़ 22.0, जावरा 22.0, बरहाई 22.0, बैतूल 21.6, बरेली 21.4, सिवनी 21.4, अशोकनगर 21.0, मुलताई 21.0, देवास 21.0, मझौली 21.0, बालाघाट 20.4, मोहगांव 20.2,  मटियारी 20.0, घुघरी 20.0, पोरसा 20.0, तŐदू खेड़ा-नरिसंगपुर 20.0, पवई 20.0, अमानगंज 20.0, बड़ौदा 20.0, चितरंगी  20.0, लटेरी 19.6, मझौली 19.2, लखनादौन 19.1, भैंदर  19.0,  बक्स्वाहा  18.4, बरेला 18.4,सिंहावल 18.2, मेहगांव 18.0, छपारा 18.0, बेगमगंज 17.6, बनखेड़ी 17.4, गढ़ाकोटा 17.3, गोरमी 17.0, जोबट  16.2,  हट्टा  16.0, जीरापुर 16.0, खरगापुर 16.0, आठनेर 15.3, चिचोली 15.2, नैनपुर 15.2, घोड़ाडोंगरी  15.0, बांदा 15.0, सिलवानी 14.8, शामगढ़ 14.2, नलखेड़ा 14.0, गोह पारु  14.0, नागदा 14.0, भोपाल 13.4, मवई 13.4, सोहागपुर- नर्मदापुरम 13.0,  झार्डा  13.0, इटारसी 12.6, रामनगर 12.4,नागौद 12.1, आगर 12.0, भाभरा 12.0, बकाल 12.0,  गुन्नौर  12.0, सेमįरया 12.0, लाल बर्रा 11.9,  हर्राई  11.4, डबरा 11.2, मंडला 11.2,  खिलचीपुर 11.2, घाटीगांव 11.1, पिपलोदा 11.0, जावर 11.0, रायसेन10.8, गरोठ 10.6, देवसर 10.6, पानसेमल 10.4, वारािसवनी 10.2, सिहोरा 10.2,  तमिया  10.0, इंदरगढ़ 10.0, बागली 10.0, मेघनगर 10.0, नईगढ़ी 10.0, पिपरिया  10.0, करेली 10.0, मोहनगढ़ 10.0. मि मी वर्षा दर्ज़ की गई । रतलाम, गुना, बैतूल, सिवनी , दमोह और भिंड जिले में भारी वर्षा हुई।

मौसमी परिस्थितियां –  निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर – पश्चिमी  बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवस्थित  है। अगले 24 घंटों के दौरान इसी क्षेत्र में इसके और  अधिक होने की संभावना है। इसके बाद यह अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा  होते हुए पश्चिम – उत्तर – पश्चिम की ओर बढ़ेगा।  वर्तमान  में मानसून  ट्रफ   मध्य  समुद्र  तल पर बीकानेर, जयपुर,  दतिया , सीधी, झारसुगुड़ा और पुरी से होकर  उत्तर -पश्चिमी  बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न  दबाव क्षेत्र के केंद्र तक विस्तृत  है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण  दक्षिण हरियाणा और निकटवर्ती  क्षेत्रों पर सक्रिय है। एक  ट्रफ   उत्तरी   कश्मीर से  उत्तर – पश्चिम  मध्य प्रदेश  तक पंजाब,  हरियाणा , उत्तर -पूर्व  राजस्थान से होकर मध्य समुद्र तल से 3.1 से 5.8   कि मी  की ऊंचाई के मध्य  विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी , नरसिंहपुर , छिंदवाड़ा , सिवनी जिलों में कहीं -कहीं  झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ़, खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास,शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी,रीवा, मऊगंज, सतना,  उमरिया , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर , पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी  और  मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर तथा  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी , छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements