Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत कार्यशाला आयोजित  

13 जुलाई 2023, अलीराजपुर: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत कार्यशाला आयोजित – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएम-एफएमई) अंतर्गत जनसामान्य में जागरूकता एवं अधिक आवेदन बैंक स्तर पर प्रस्तुत कर प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के ऑडिटोरियम हाॅल में किया गया। इस कार्यशाला में उप संचालक कृषि श्री सज्जन सिंह चौहान , एवं कृषि विज्ञान केंद्र के श्री मुकेश बेनल, आत्मा संचालक कृषि श्री डी.एस.मोर्य एवं सहायक संचालक उद्यान श्री कैलाश चौहान , जिला रिसोर्स पर्सन श्री पंकज भयड़िया, जिला स्तरीय प्रशिक्षण श्री रविन्द्र निनामा एवं उद्यमी किसान, के साथ कृषि, बैंकर्स प्रतिनिधि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित हुए।

सहायक संचालक उद्यान श्री कैलाश चौहान ने बताया कि पीएम-एफएमई) योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना पर 35 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 10 लाख रूपये का अनुदान देय है एवं एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से ब्याज पर 3 प्रतिशत अनुदान लाभ दिया जाता है। लाभार्थी का योगदान 10 प्रतिशत होगा, जो भी कृषक बंधु शिक्षित बेरोजगार एवं उद्यमी खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाना चाहते हैं , वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजनान्तर्गत प्रसंस्करण इकाइयों जैसे मसाला उद्योग, दाल, तेल, आटा चक्की, डेयरी प्रोडक्ट, नमकीन उद्योग, अचार पापड इत्यादि उद्योग स्थापित कर सकते हैं ।

श्री भयड़िया द्वारा पीएम-एफएमई योजना के आवेदन एवं खादय प्रसंस्करण इकाई स्थापना संबंधित विस्तार से जानकारी दी गई। श्री निनामा द्वारा उपस्थित उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण इकाई से संबंधित व्यक्तिगत इकाइयों, स्वयं सहायता समूह के इच्छुक उद्यमियों को वित्तीय तकनीकी विपणन और ब्रांडिंग सहायता की जानकारी विस्तार से दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें