Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में विश्व मृदा दिवस पर कार्यशाला आयोजित

07 दिसंबर 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर में विश्व मृदा दिवस पर कार्यशाला आयोजित –  जिले के ग्राम सिंधखेड़ा में विश्व मृदा दिवस के उपलक्ष्य में ‘स्वस्थ धरा, खेत हरा‘ की थीम पर कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं आगा खां द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मृदा स्वास्थ्य को कैसे बना कर रखें तथा मृदा की उर्वरा शक्ति को कैसे बढ़ाया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ कार्तिकेय सिंह द्वारा, फसल चक्र अपनाने एवं फसल चक्र में दलहनी फसलों को शामिल करने की सलाह दी गई। उन्होंने रोग एवं कीट प्रबंधन के संबंध में जागरूक भी किया।

कार्यशाला में डॉ संदीप सिंह ने मिट्टी परीक्षण हेतु नमूना लेने की विधि, मिट्टी परीक्षण का महत्व तथा मृदा स्वास्थ्य को बनाये रखते हुए कैसे भरपूर उत्पादन लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिये संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाये। विश्व मृदा दिवस कार्यक्रम के अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में रैली, प्रश्नोत्तरी एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com