Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर में पराली प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

11 दिसंबर 2024, जबलपुर: जबलपुर में पराली प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित – कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड शहपुरा के ग्राम पिपरिया कलां में पराली प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ ए.के.सिंह  तथा जेएनकेविवि के डॉ. डी. के. सिंह द्वारा तैयार किए गए बायोडायजेस्टर द्वारा नरवाई प्रबंधन का प्रदर्शन गांव में विगत तीन वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जिसके बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं।

ग्राम पिपरिया कलां के कृषक धान, गेहूं, मक्का आदि फसलों की नरवाई को बायोडायजेस्टर का प्रयोग कर खेत में मिला देते हैं, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता अच्छी हुई है, कार्बन की मात्रा में वृद्धि से फसल उत्पादन भी बढ़ा है।

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि डॉ. एस.के. निगम द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के इस मॉडल को सभी किसानों को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग से पराली प्रबंधन के तरीकों की जानकारी दी। पराली प्रबंधन के यांत्रिकी विधि से प्रबंधन के लिए कृषि अभियांत्रिकी विभाग से श्री सुनील चौधरी द्वारा यंत्रों के उपयोग तथा उन पर दी जाने वाली अनुदान प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि श्री रवि आम्रवंशी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ. इंदिरा त्रिपाठी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शहपुरा सुश्री मेघा अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कृषक उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com