राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा जिले के चारगांव में नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

10 फरवरी 2026, छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा जिले के चारगांव में नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित –  शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम चारगांव में आज नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नरवाई प्रबंधन के लिये उन्नत कृषि यंत्रों सुपर सीडर / हैप्पी सीडर, स्ट्रा रीपर, रीपर कम्बाईन्डर, हार्वेस्टर स्ट्रा मैनेजमेंट (एसएमएस) स्व-चलित स्ट्रा रीपर के माध्यम से नरवाई प्रबंधन करने एवं नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी किसानों को दी गई।

किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत विकासखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत में चलाये जा रहे कृषि रथ के ग्राम चारगाँव में आगमन पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को मुख्य रूप से जैविक एवं प्राकृतिक खेती क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढ़ावा, ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, पराली प्रबंधन की जानकारी एवं ग्रीष्मकालीन फसल मूंग के स्थान पर उड़द फसल लगाने की सलाह किसानों को दी गई। साथ ही धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत किसानों को संतुलित उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements