Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सात दिवसीय अंतर्राज्जीय भ्रमण के लिये किसान दल गंगानगर से रवाना

16 जनवरी 2024, गंगानगर: सात दिवसीय अंतर्राज्जीय भ्रमण के लिये किसान दल गंगानगर से रवाना – अंतर्राज्जीय कृषक भ्रमण के तहत सोमवार को राजस्थान के गंगानगर जिले से चयनित किसान बस द्वारा रवाना हुए। उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. विनोद सिंह गौतम ने बताया कि आत्मा योजनांतर्गत वर्ष 2023-24 कैफेटेरिया गतिविधि-डी-4ए के तहत सात दिवसीय भ्रमण के लिये गंगानगर से अंतर्राज्जीय कृषक भ्रमण पंजाब, हरियाणा, करनाल व हिंसार के लिये किसान रवाना हुए।

किसानों के इस भ्रमण में कृषि अनुसंधान केन्द्र, कृषि विश्वविद्यालय, एक्सीलेंस सेन्टर और केवीके सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण करवाकर कृषि की नवीनतम जानकारी से लाभान्वित किया जायेगा। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जी.आर. मटोरिया और डॉ. गौतम द्वारा बस को आत्मा कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक (आत्मा) श्री सुदेश कुमार, श्री दीपक शर्मा, श्री भीमराज जाखड़ सहित अन्य मौजूद रहे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें