Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

06 फरवरी 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा: नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित –  शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप मे मनाये जाने के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में विकासखंड चौरई तहसील चांद के ग्राम बादगांव में आज नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चौरई श्री प्रभात मिश्रा एवं सहायक कृषि यंत्री श्री समीर पटेल द्वारा नरवाई प्रबंधन के लिये उन्नत कृषि यंत्रों सुपर सीडर / हैप्पी सीडर, स्ट्रा रीपर, रीपर कम्बाईन्डर, हार्वेस्टर स्ट्रा मैनेजमेंट (एसएमएस) स्व चलित स्ट्रा रीपर के माध्यम से नरवाई प्रबंधन करने एवं नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी किसानों को दी गई। साथ ही किसानों को नरवाई न जलाने की शपथ भी दिलाई गई। सुपर सीडर कृषि यंत्र में जिला प्रदेश में अग्रणी है। वर्तमान में जिले में 500 सुपर सीडर उपलब्ध है, जिसमें से 10 सुपर सीडर ग्राम बादगांव में ही उपलब्ध है, जिनका उपयोग कर किसान नरवाई प्रबंधन कर रहे हैं।

किसान कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत में चलाये जा रहे कृषि रथ का ग्राम बादगांव में आगमन हुआ। उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को मुख्य रूप से जैविक एवं प्राकृतिक खेती क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा, ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, पराली प्रबंधन की जानकारी एवं ग्रीष्मकालीन फसल में मूंग के स्थान पर उड़द फसल लगाने की सलाह किसानों को दी गई। साथ ही धरती माता बचाओं अभियान के अंतर्गत किसानों को संतुलित उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई।

कार्यशाला में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चौरई श्री प्रभात मिश्रा, उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल.उइके, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव डॉ.आर.के.झाडे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र देलाखारी डॉ.आर.एल.राउत, कृषि वैज्ञानिक श्री सुन्दरलाल अलावा, कृषि वैज्ञानिक डॉ.संतकुमार शर्मा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी छिंदवाडा श्री नीलकंठ पटवारी, तहसीलदार चांद, जिला प्रबंधक नाबार्ड श्रीमती श्वेता सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चौरई श्री उमेश पाटिल, ग्राम पंचायत बादगांव के सरपंच श्री संत कुमार साहू, जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत के कृषक उपस्थित थे एवं कार्यक्रम को संबोधित किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें