Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी फसलों हेतु उर्वरक प्रबंधन की विशेष सलाह

04 नवंबर 2025, शिवपुरी: रबी फसलों हेतु उर्वरक प्रबंधन की विशेष सलाह – आगामी दिनों में रबी फसलों की बोनी प्रारंभ होने जा रही है। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की पोषक तत्व आवश्यकताओं के अनुसार उर्वरकों का चयन करें।

उप संचालक कृषि ने किसान  भाइयों  से अपील की है कि बुवाई के समय खेत में इस्तेमाल किए जाने वाले उर्वरकों से मिलने वाले पोषक तत्वों की मात्रा का ध्यान रखते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग को प्राथमिकता दें। रबी फसलों के लिए डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके मिश्रित उर्वरक उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। एनपीके मिश्रित ग्रेड 12:32:16, 16:16:16, 20:20:0:13 आदि उर्वरकों के प्रयोग से फसलों को नत्रजन, फास्फोरस, पोटाश एवं सल्फर जैसे आवश्यक तत्व प्राप्त होते हैं। इससे न केवल फसलों की वृद्धि एवं उत्पादन में वृद्धि होती है, बल्कि मृदा का स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होता है। पोषक तत्वों के इस संतुलन से किसानों को बेहतर और गुणवत्ता युक्त उपज प्राप्त होती है।

पिछले वर्ष जिले के प्रगतिशील किसानों ने रबी फसलों में एनपीके मिश्रित उर्वरक का 15036 मै.टन उपयोग कर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए थे। इसी क्रम में इस वर्ष खरीफ फसलों में 12415 मै.टन एनपीके मिश्रित उर्वरकों का प्रयोग किया गया, जिससे जिले में वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें