Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के नमूनों की अब सुरक्षित व डिजिटल ट्रैकिंग के साथ होगी लैब तक आवाजाही

09 फरवरी 2026, नई दिल्ली: बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के नमूनों की अब सुरक्षित व डिजिटल ट्रैकिंग के साथ होगी लैब तक आवाजाही – कृषि क्षेत्र में नकली और घटिया गुणवत्ता वाले इनपुट्स पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालयने डाक विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता 7 जनवरी 2026 को किया गया।

इस पहल के तहत अब खेतों से एकत्र किए गए बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के नमूने सुरक्षित, समयबद्ध और पूरी तरह से डिजिटल ट्रैकिंग के साथ निर्धारित प्रयोगशालाओं तक भेजे जाएंगे। नमूनों की आवाजाही के दौरान किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को रोकने के लिए पूरी प्रक्रिया को ट्रेसेबल और पारदर्शी बनाया गया है।

नई व्यवस्था के अंतर्गत राज्य स्तर पर गुणवत्ता नियंत्रण के लक्ष्य तय किए जाएंगे। इसके बाद नमूनों का संग्रह, उनका प्रेषण, प्रयोगशालाओं में परीक्षण, टेस्ट रिपोर्ट तैयार करना और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई तक की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप से जोड़ा गया है। जहां भी मानकों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डाक विभाग की देशव्यापी लॉजिस्टिक्स क्षमता का उपयोग करते हुए यह प्रणाली कृषि इनपुट गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र को और मजबूत बनाएगी। इससे नकली और घटिया बीज, उर्वरक व कीटनाशकों के प्रसार पर रोक लगेगी और किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण इनपुट उपलब्ध हो सकेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने यह जानकारी आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture