राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा में नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

20 मार्च 2026, छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा में नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित – चंद्रप्रभा लॉन, चंदनगांव, छिंदवाड़ा में गत दिवस ई-विकास प्रणाली एवं नरवाई प्रबंधन पर विकासखंड छिंदवाड़ा एवं मोहखेड के राजस्व, कृषि, सहकारिता एवं ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी अमलों को प्रशिक्षण देने के लिये कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में एसडीएम श्री सुधीर जैन द्वारा नरवाई जलाने से रोकने के लिये प्रत्येक पंचायत स्तरीय समिति द्वारा संगोष्ठियों का आयोजन कर नरवाई प्रबंधन के उचित विकल्पों के माध्यम से किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकना आवश्यक है तथा यदि ऐसी घटनाएं होती हैं तो नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।  उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले के किसान ई-टोकन बुक कर सुगमता से उर्वरक प्राप्त करें। उन्होंने किसानों से अपील की कि नरवाई में आग न लगाएं, बल्कि उसका उचित प्रबंधन कर मिट्टी में मिलाकर खाद बनाएं।

मास्टर ट्रेनर श्री धीरज कुमार ठाकुर (सहायक संचालक कृषि) एवं श्री अनुविभागीय कृषि अधिकारी छिंदवाड़ा नीलकंठ पटवारी द्वारा ई-विकास प्रणाली अंतर्गत किसानों को उर्वरक प्राप्त करने के लिये ई-टोकन बुक करने की नई प्रणाली की जानकारी दी गई।  वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव डॉ.आर.के. झाड़े एवं कृषि विज्ञान केन्द्र देलाखारी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आर.एल. राउत द्वारा नरवाई प्रबंधन की तकनीकी जानकारी मैदानी अमले एवं किसानों को विस्तार से दी गई।  कार्यशाला में श्री मेरसिंह चौधरी (प्रगतिशील किसान), राजस्व विभाग के पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव/रोजगार सहायक, सहकारिता समिति प्रबंधक, मार्कफेड/मार्केटिंग प्रबंधक, उर्वरक के निजी विक्रेता एवं किसान उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements