राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर कृषि विश्व विद्यालय में कीटों के संग्रह, संरक्षण पर हुई  कार्यशाला

04 जून 2024, जबलपुर: जबलपुर कृषि विश्व विद्यालय में कीटों के संग्रह, संरक्षण पर हुई  कार्यशाला – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कीट विज्ञान विभाग द्वारा मध्य क्षेत्र क्षेत्रीय केंद्र, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, जबलपुर के सहयोग से कीटों के संग्रह, संरक्षण और पहचान पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता, अधिष्ठाता कृषि संकाय, डॉ. धीरेंद्र खरे ने की। कार्यक्रम में अतिथि अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. एस.के. पांडे, शिक्षण संचालक, डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. आर.एस.शुक्ला, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित कुमार शर्मा, वैज्ञानिक, मध्य क्षेत्र क्षेत्रीय केंद्र, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, जबलपुर डॉ. पी.एस. भटनागर, कीट विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉ. एस.बी. दास एवं अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कीड़ों की पहचान और संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किये। वक्ताओं ने कौशल जैव विविधता को समझने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

कार्यशाला में कीट विज्ञान विभाग के  छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिनमें से 8 पी.एच.डी. शोधार्थी रहे। डॉ. पी.एस.भटनागर ने कार्यशाला में प्रदान की गई महत्वपूर्ण जानकारी एवं कौशल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने जैव विविधता अध्ययन और पर्यावरण निगरानी में इन कौशलों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इस सत्र में गण लेपिडोप्टेरा, कोलोप्टेरा, डिप्टेरा, हेमिप्टेरा, ओडोनाटा और ऑर्थोप्टेरा के कीट समूहों को शामिल किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस.बी.दास एवं आभार डॉ.अमित कुमार शर्मा ने किया।

Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement