Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर कृषि विश्व विद्यालय में डिह्यूमिडीफाइड बीज भण्डारण का लोकार्पण

12 जनवरी 2024, जबलपुर: जबलपुर कृषि विश्व विद्यालय में डिह्यूमिडीफाइड बीज भण्डारण का लोकार्पण – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली एवं बीज विज्ञान संस्थान मऊ (उ.प्र.) के सहयोग से 5 हजार क्विंटल क्षमता वाले ए.सी. डिह्यूमिडीफाइड बीज भण्डारण एवं थ्रेसिंग फ्लोर के निर्माण हेतु राशि प्रदान की गई थी, जो विश्वविद्यालय के पौध प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभाग के अंतर्गत प्रजनक बीज उत्पादन इकाई में निर्माण किया गया। नवनिर्मित अधोसंरचना का लोकार्पण डाॅ. संजय कुमार, निदेशक, भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, मऊ (उ.प्र.) के मुख्य आतिथ्य एवं कुलपति डाॅ. पी. के. मिश्रा, जनेकृविवि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि डाॅ. संजय कुमार ने बताया की डिह्यूमिडीफाइड बीज भण्डारण के लोकार्पण से विश्वविद्यालय में उत्पादित सोयाबीन की विभिन्न किस्मों के बीजों के भण्डारण के साथ-साथ उनके गुणवत्ता को भी बरकरार रखने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति डाॅ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने सोयाबीन की उत्पादन स्थिति पर प्रकाश डालते हुये नवनिर्मित अद्योसंरचना का महत्वपूर्ण उद्देश्य किसानों के बीच प्रस्तुत किया साथ ही आपने कहा कि भविष्य में अन्य फसलों हेतु इस तरह के भण्डारण विधि को अधिक प्रोत्साहन की जरूरत है।

संचालक अनुसंधान सेवाऐं डाॅ. जी. के. कौतू ए संचालक प्रक्षेत्र डाॅ. आर. एस. शुक्ला ने भी संबोधित किया। किसान गोष्ठी के माध्यम से विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलों के गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डाॅ. संजय कुमार सिंह एवं आभार प्रदर्शन प्रमुख वैज्ञानिक डाॅ. मनोज श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डाॅ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डाॅ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक विस्तार सेवाऐं डाॅ. दिनकर शर्मा, लेखानियंत्रक श्री डी. आर. महोबिया, कार्यपालन यंत्री डाॅ. ए. के. राय तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. अमित शर्मा उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)