Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर कृषि विश्व विद्यालय में मिलेट्स पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

01 मार्च 2023, जबलपुर: जबलपुर कृषि विश्व विद्यालय में मिलेट्स पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में आजादी के अमृत महोत्सव, जी-20 तहत दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मिलेट्स के ’’उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणनः समस्याएं एवं समाधान‘‘ विषय पर आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में देश के केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय कृषि मंत्री , भारत सरकार वर्चुअली जुडे़ंगे, साथ ही इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के श्री कमल पटेल कृषि मंत्री, मध्यप्रदेश इस संगोष्ठी में विशिष्ठ अतिथि के रूप में एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वि.वि. के भूतपूर्व कृषि छात्र एवं सम्मानीय सांसद, लोकसभा खजुराहों, मध्यप्रदेश श्री विष्णु दत्त शर्मा, नाबार्ड के चीफ जनरल मैनेजर श्री निरूपम मेहरोत्रा, भारतीय एग्रो इकानोमिक रिसर्च सेंटर के जनरल सेक्रेटरी, नई दिल्ली प्रमोद चौधरी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

जबलपुर कृषि विश्व विद्यालय में मिलेट्स पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

राष्ट्रीय संगोष्ठी में सात थीम पर व्यापक विचार मंथन हेतु आयोजित है। मिलेट्स की उत्पादकता बढ़ाने हेतु विचार-विमर्श,परम्परागत एवं प्राकृतिक खेती हेतु प्रयास, एक मुख्य निर्यातक उत्पाद बनाना, मूल्य संवर्धन, पैंकिंग, विपणन एवं ब्रांडिंग उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु एन.जी.ओ. एवं र्स्टाटअप को आगे लाना, मिलेट्स की लुप्त प्राय प्रजातियों का संरक्षण एवं भू-मानचित्रण, मिलेट्स को बढ़ावा देने हेतु नीति निर्धारण।

मुख्य आकर्षण- मिलेट्स के फूड फेस्टिवल एवं प्रदर्शनी

संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. कौतू ने जानकारी देते हुये बताया कि ये सभी पॉजिटिव मिलेट्स (श्री अन्न), कोदो, कुटकी, रांगी, सांवा, कंगनी, ज्वार, बाजरा जैसे पोषक अनाज को आम जनमानस में जागरूकता हेतु मिलेट्स के फूड फेस्टिवल एवं प्रदर्शनी लगाई जा रही है इसमें प्रमुख रूप से कोदो, कुटकी, सावां, रागी, ज्वार, बाजरा, कंगनी, से बने हुये मूल्य संवंर्धित उत्पाद जैसे- मिलेट खीर, खिचड़ी, पास्ता, मफिन, पापड़, डोसा, चीला, इडली, उत्पम, केक, सिवई, बिस्कुट, कुभीरा, मिलेट फ्लेक्स अन्य बेकरी उत्पादों का विक्रय एवं जानकारी प्रदर्शित की जायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (27 फरवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )