राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान कृषि महाविद्यालय में कृषि उद्यमिता विकास पर कार्यशाला

04 मार्च 2023, उदयपुर: राजस्थान कृषि महाविद्यालय में कृषि उद्यमिता विकास पर कार्यशाला – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संगठक राजस्थान कृषि महाविद्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित आई डी बी परियोजना में सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 24 फरवरी से 2 मार्च तक किया गया। अधिष्ठाता डॉ एस एस शर्मा ने बताया कि कार्यशाला आयोजित करने का उद्देश्य कृषि छात्रों में कृषि की विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में उद्यामिता विकास एवं विपणन प्रबन्धन पर जानकारी एवं कुशलता प्रदान करना था। कार्यक्रम संयोजक डॉ शालिनी पिलानिया ने बताया कि कार्यशाला में कृषि के विभिन्न विषय विशेषज्ञों एवं कृषि स्टार्टअप के संस्थापकों ने अपने कृषि व्यवसाय के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ श्रवण यादव, डॉ, पल्लवी महता ने विभिन्न प्रकार के कृषि उत्पादों के विपणन हेतु आवश्यक प्रपत्रों के बारे में बताया। डॉ कुलदीप सहारिया ने कृषि में मिलने वाली विभिन्न आदानों एवं ऋण व सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। प्रो दिपेन माथुर डायरेक्टर पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने व्यवसायिक दृष्टिकोण विकास के लिए टीम बनाने के बारे में बताया।

विभिन्न विषयों पर दी जानकारी

डॉ श्रवण यादव ने वर्मी कम्पोस्ट व्यवसाय के बारे में जानकारी दी एवं अपनी सफलता की कहानी बताई । अनु कानावत, मैनेजिंग डायरेक्टर अमालदा ओर्गेनिक फूड एवं रिसर्च सेन्टर ने मशरूम के मूल्य संवर्धन एवं विभिन्न प्रकार के उत्पादन तैयार करने की जानकारी प्रदान की। सद्दाम हुसैन संस्थापक एक्ट्रा हार्वेस्ट एग्रीटेक ने सेंसर आधारित तकनीकी विकास कृषि में उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की। आयुष जानी ने सोलर ट्रैप के व्यावसायिक उत्पादन पर जानकारी प्रदान की| यश मित्तल ने कृषि स्टार्टअप्स के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। मिस जॉली एसोसिएट प्रोफेसर सिमबायोसिस विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश ने ड्रोन तकनीकी के व्यावसायिक उत्पादन एवं विपणन के बारे में जानकारी प्रदान की। बरखा गुप्ता संस्थापक एबीसीडी एशिया एवं एसोसिएट ने अपने स्टार्टअप के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रगतिशील किसान मोहन लाल जी खटीक ने व्यावसायिक शहद उत्पादन के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ. आर.पी.एस. यादव इफको जनरल मैनेजर ने नैनो यूरिया के बारे में जानकारी प्रदान की। इन्द्रराज जाट संस्थापक गो ग्रीन ने एग्रो ट्यूरिज्म के बारे में जानकारी प्रदान की।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (02 मार्च 2023 के अनुसार)

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement