Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा जिले में ड्रोन की मदद से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर

23 दिसंबर 2024, खंडवा: खंडवा जिले में ड्रोन की मदद से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर – प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवा, नारी, किसान एवं गरीबों को फोकस करते हुए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।सरकार का लक्ष्य प्रत्येक गरीब परिवार की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का है, जिससे वे आर्थिक रूप से सक्षम हो सकें।इसी क्रम में म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्व-सहायता समूह से जुड़ी जिले की महिलाओं ने साक्षर होकर आत्मनिर्भरता की ओर अपने कदम  बढ़ाएं  हैं। इस मिशन के माध्यम से जिले में 8740 समूह संचालित किए जा रहे हैं। इसमें लगभग एक लाख से अधिक महिलाओं ने जुड़कर  स्वयं  का रोजगार स्थापित किया है।

खण्डवा जिले के ग्राम जसवाड़ी निवासी श्रीमती आशा पटेल ‘ सहयोग समूह ‘ संचालित कर रही हैं। श्रीमती पटेल ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में सरकार द्वारा निरंतर नए प्रयास किए जा रहे  हैं । इसी क्रम में फसलों पर नैनो यूरिया का छिड़काव ड्रोन के माध्यम से किया जा रहा है। श्रीमती पटेल ने बताया कि उन्हें भी सरकार द्वारा ‘नमो ड्रोन दीदी ‘ योजना के तहत निःशुल्क ड्रोन उपलब्ध कराया गया।यह ड्रोन इफको कम्पनी द्वारा दिया गया तथा उन्हीं के द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।यह प्रशिक्षण गुरुग्राम हरियाणा में संपन्न हुआ।

श्रीमती पटेल ने बताया कि उन्हें मार्च में ड्रोन उपलब्ध हुआ था। उन्होंने ज़िले के गाँवों में किसानों के खेतों की फसलों पर ड्रोन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव किया जिससे उन्हें एक वर्ष से भी कम समय में 1 लाख रूपये की आय प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि इस योजना की मदद से मिले ड्रोन से उनकी आमदनी बढ़ी है और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।जिससे वह उनके बच्चों को शिक्षा देने का कार्य कर रही है। श्रीमती पटेल ने बताया कि ड्रोन में दवा एवं पानी का मिश्रण भरा जाता है, जिससे खेत में छिड़काव किया जाता है। ड्रोन के माध्यम से किसानों को दवाईयां छिड़कने में सुविधा हो रही है, इससे समय एवं दवाई की भी बचत होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्रीमती पटेल ने बताया कि नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी से फसल उत्पादकता एवं गुणवत्ता में वृद्धि होती है।यह सभी फसलों के लिए उपयुक्त है। नैनो डीएपी से बीज के अंकुरण में वृद्धि एवं जड़ क्षेत्र का अधिक विकास होता है। इससे कीट एवं रोग के प्रकोप में कमी आती है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की योजनाओं से कृषकों को कम लागत में अधिक मुनाफा होता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com