State News (राज्य कृषि समाचार)

क्या नई उर्वरक नीति से किसानों की परेशानी होगी कम

Share

क्या नई उर्वरक नीति से किसानों की परेशानी होगी कम

25 लाख टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य

क्या नई उर्वरक नीति से किसानों की परेशानी होगी कम – भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार ने उर्वरक विक्रय नीति में बदलाव करते हुए 55 प्रतिशत सहकारी क्षेत्र तथा 45 प्रतिशत निजी क्षेत्र के माध्यम से बिक्री के निर्देश दिए हैं। नई उर्वरक नीति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है एक और जहां विपक्षी पार्टी आरोप लगा रही है कि सत्ताधारी पार्टी ने खाद व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए उर्वरक नीति में बदलाव किया है, वहीं कृषि मंत्री कमल पटेल का मानना है कि प्रतिबंध से कालाबाजारी बढ़ती है और वहीं खुले बाजार में उर्वरक की उपलब्धता से कालाबाजारी करने वाले व्यापारी हतोत्साहित होते हैं और उर्वरक किसानों को आसानी से हर जगह उपलब्ध होता है।

मध्यप्रदेश में इस खरीफ सीजन में 25 लाख मैट्रिक टन उर्वरक खपत का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सर्वाधिक 11 लाख मैट्रिक टन यूरिया होगा। शासन द्वारा हाल ही में घोषित नई उर्वरक नीति से निजी क्षेत्र भी उर्वरकों की बिक्री में सरकारी क्षेत्र के साथ लगभग बराबर की भागीदारी करेंगे। कृषि विभाग द्वारा जारी किए गए जिलेवार टारगेट प्लान के अनुसार 25 लाख मैट्रिक टन उर्वरक में से सहकारी संस्थाओं के माध्यम से 13,50,000 मेट्रिक टन उर्वरक और 11 लाख 50 हजार मैट्रिक टन उर्वरक निजी क्षेत्र के माध्यम से किसानों तक पहुंचेगा। उल्लेखनीय होगा कि पूर्व में प्रदेश में 80 प्रतिशत उर्वरक सहकारी समितियों के माध्यम से तथा 20% उर्वरक निजी क्षेत्र के माध्यम से विक्रय किया जाता था।

खरीफ सीजन में लगने वाले प्रमुख उर्वरकों में छिंदवाड़ा जिले को सबसे अधिक 1 लाख मैट्रिक टन से ज्यादा यूरिया मिलेगा। सबसे अधिक डीएपी 37,600 मीट्रिक टन रायसेन जिले को मिलेगा। सिंगल सुपर फास्फेट के सबसे अधिक खपत वाले सोयाबीन जिले धार में 38,600 मेट्रिक टन का लक्ष्य रखा है। पूरे प्रदेश में इसका लक्ष्य 4 लाख मैट्रिक टन रखा गया है। खरीफ की प्रमुख फसल सोयाबीन के उत्पादन में अग्रणी उज्जैन जिले को सर्वाधिक कांपलेक्स उर्वरक 22,820 मैट्रिक टन उपलब्ध कराया जा रहा है। एक लाख मैट्रिक टन म्यूरेट ऑफ पोटाश में से सबसे अधिक 15,650 मैट्रिक टन खरगोन जिले के उपलब्ध कराया जाएगा।

अभी उर्वरकों की मांग 25 लाख मैट्रिक टन के विरुद्ध मई माह के अंत तक लगभग 50% उर्वरक की उपलब्धता प्रदेश में हो चुकी थी। प्रमुख उर्वरकों में डीएपी, यूरिया, कांपलेक्स, पोटाश और सुपर फास्फेट में से यूरिया को छोड़कर सभी उर्वरकों की उपलब्धता लगभग 50% है। यूरिया की 11 लाख मैट्रिक टन की मांग है जबकि उपलब्धता 4 लाख 17 हजार मैट्रिक टन की ही है। यहां उल्लेखनीय होगा कि यूरिया कंट्रोल्ड फ़र्टिलाइज़र के अंतर्गत आता है और इसका राज्यवार वितरण का अधिकार केंद्र सरकार के पास होता है।

अपनी अपनी नीति के संबंध में राजनीतिक पार्टियां चाहे जो तर्क वितर्क करें किसान तो सिर्फ यह चाहता है कि उर्वरक के लिए उसे ना तो लाइन लगाना पड़े ना ही सड़क पर उतर कर पुलिस के डंडे खाने पड़े।

    IN M’T’
UREADAPCOMPLEXMOPSSP
District/DivisionTotal TargetMarkfedPrivateTotal TargetMarkfedPrivateTotal TargetMarkfedPrivateTotal TargetMarkfedPrivateTotal TargetMarkfedPrivate
Jabalpur41000221401886016600896476368504593911800972828440023762024
Katni1850099908510900048604140502723300162138680036723128
Mandala14700793867626300340228982001089220010892380020521748
Dindhori390021061794270014581242502723502723300162138
Balaghat2120011448975220000108009200470025382162550297253630034022898
Chhindwara102700554584724229300158221347841002214188612850693959111450078306670
Seoni603003256227738216001166499361000540460370019981702550029702530
Narsinghpur170009180782082004428377250027023020001080920400021601840
 Jabalpur Div.2793001508221284781137006139852302114506183526721450115839867456002462420976
Sagar39002106179417700955881423600194416568004323681300702598
Damoh525028352415980052924508200108921005446400216184
Panna4850261922314800259222085027231005446500270230
Chhatarpur7550407734731650089107590502723400216184250135115
Tikamgarh27501485126574003996340400015081691600864736
  Sagar Div.2430013122111785620030348258523900210617941550837713405021871863
Rewa1730093427958122006588561260032427615081691100594506
Satna200001080092001600086407360100544625013511520001080920
Sidhi58003132266833001782151810054465027231005446
Singaroli5200280823924100221418861005446502723300162138
Rewa Div.483002608222218356001922416376900486414500270230350018901610
Shahdol5000270023004700253821625027231005446250135115
Anoppur27001458124231001674142600010054461005446
Umaria2900156613342200118810120001005446950513437
 Shahdol Div.106005724487610000540046005027233001621381300702598
Indore216501169199597000378032201835099098441100054046018600100448556
Dhar6115033021281292670014418122821460078846716790042663634386002084417756
Jhabua2700014580124209600518444163100167414261500810690360019441656
Alirajpur17100923478663000162013801000540460502723830044823818
Khargone6300034020289802640014256121449300502242781565084517199295001593013570
Badwani4000021600184001170063185382410022141886880047524048277001495812742
Khandawa28200152281297217400939680042600140411965800313226681080058324968
Burhanpur15000810069003600194416564800259222081560084247176940050764324
 Indore Div.27310014747412562610540056916484845785031239266115630030402258981465007911067390
Ujjain2840015336130642670014418122822280012312104881500810690300001620013800
Ratlam2500013500115001640088567544840045363864200010809201300070205980
Mandsaur25000135001150070003780322016100869474066503512991380074526348
Nimuch1740093968004500027002300870046984002650351299600032402760
Dewas2100011340966013200712860721700091807820100054046020500110709430
Shajapur125006750575016000864073601425076956555200108921530082627038
Agar Malwa100005400460011000594050604050218718631005446280015121288
  Ujjain Div.13930075222640789530051462438389130049302419986100329428061014005475646644
Gwalior2360012744108561430077226578310016741426700378322310016741426
Shivpuri127006858584220800112329568220011881012500270230540029162484
Guna118006372542810500567048308004323681005446620033482852
Ashok Nagar450024302070790042663634390021061794450243207590031862714
Datia1170063185382104005616478460032427620010892240012961104
  Gwalior Div.643003472229578639003450629394106005724487619501053897230001242010580
Bhind173009342795816300880274983200172814723001621381700918782
Morena2700014580124201400075606440420022681932700378322230012421058
Sheopurkala150008100690014200766865321508169200108921000540460
  Chambal Div.5930032022272784450024030204707550407734731200648552500027002300
Bhopal9900534645549300502242781600864736300162138555029972553
Sehore2410013014110862300012420105803400183615647003783221790096668234
Raisen31400169561444437600203041729612006485521400756644790042663634
Vidisha860046443956142007668653224001296110420010892380020521748
Rajgarh32000172801472031500170101449056003024257610505674831470079386762
  Bhopal Div.106000572404876011560062424531761420076686532365019711679498502691922931
Betul4580024732210681040056164784400216184280015121288480025922208
Hoshangabad 37000199801702036400196561674410005404603400183615641200064805520
Harda12700685858421300070205980800432368800432368300016201380
N’mada Puram95500515704393059800322922750822001188101270003780322019800106929108
M.P.State1100000594000506000700000378000322000200000108000920001000005400046000400000216000184000
Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *