Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान और गाँवों को बनायेंगे आत्मनिर्भर : श्री पटेल

कृषि मंत्री ने एग्री-एक्सपो इंडिया का किया शुभारंभ

5 दिसम्बर 2022, भोपाल । किसान और गाँवों को बनायेंगे आत्मनिर्भर : श्री पटेल – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिये हम वचनबद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसान और गाँवों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने भोपाल में एग्री-एक्सपो इंडिया का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना लघु एवं सीमांत किसानों के लिये वरदान है। एग्री-एक्सपो इंडिया में श्री कमल सिंह आंजना, श्री महेश चौधरी, श्री गोविंद गोदारा और महाप्रबंधक नाबार्ड श्री एस.के. ताल्लुकदार सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल थे।

श्री पटेल ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार द्वारा एक लाख करोड़ रूपये के कृषि अधो-संरचना फंड (आईएएफ) की स्थापना कर एक नई क्रांति का सूत्रपात किया गया है। कृषि उत्पाद समूहों (एफपीओ) का प्रदेश में गठन किया जा रहा है। राज्य में 10 हजार एफपीओ बनाये जा रहे हैं। प्रत्येक विकासखंड में दो-दो एफपीओ का गठन कर लिया गया है।

कृषि मंत्री ने कृषि विभाग और युवा उड़ान फाउंडेशन के कृषि-एक्सपो में शामिल सभी किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि संबद्ध समस्त स्टेक होल्डर्स को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भोपाल में 3 दिवसीय कृषि-एक्सपो से किसानों को निश्चित ही लाभ मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन पोर्टल पर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें