Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

18-19 अप्रैल को अवकाश के बावजूद MP में होगी गेहूं खरीदी, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू

17 अप्रैल 2025, भोपाल: 18-19 अप्रैल को अवकाश के बावजूद MP में होगी गेहूं खरीदी, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू – मध्यप्रदेश में किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने 18 और 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी सभी उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी जारी रखने का फैसला किया है। इस दौरान किसान स्लॉट बुक करके अपनी उपज बेच सकेंगे।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि यह निर्णय उपार्जन प्रक्रिया को निर्बाध रखने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा, “किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उन्हें गेहूं बेचने में कोई परेशानी न हो।” इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

कलेक्टरों को सख्त निर्देश

मंत्री ने सभी जिलों के कलेक्टरों को उपार्जन केंद्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों, अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को हिदायत दी गई है कि किसानों को लंबी कतारों में इंतजार न करना पड़े। तुलाई, भंडारण, भुगतान और परिवहन की प्रक्रिया समय पर और पारदर्शी ढंग से होनी चाहिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

मंत्री ने स्पष्ट किया कि उपार्जन केंद्रों पर किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता की शिकायत मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। अवकाश के दिनों में भी सभी संसाधनों और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।”

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों से अपील की गई है कि वे समय पर स्लॉट बुक करें और उपार्जन केंद्रों पर अपनी उपज लेकर पहुंचें। सरकार ने यह भी कहा है कि उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com