राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में गेहूं बुवाई ने पकड़ी रफ्तार

अब तक 57 लाख हेक्टेयर में हुई रबी बोनी

(विशेष प्रतिनिधि)

18 नवंबर 2021, भोपाल । प्रदेश में गेहूं बुवाई ने पकड़ी रफ्तार – चालू रबी सीजन में फसलों की बुवाई ने रफ्तार पकडऩा शुरू कर दिया है। इस वर्ष राज्य में गेहूं का रकबा कम कर दलहनी एवं तिलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है उनका लक्ष्य बढ़ाया गया है। अब तक गेहूं की बोनी 27 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 19.77 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। अब तक म.प्र. में 57.22 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 43.11 लाख हे. में बोनी कर ली गई थी।

Advertisement
Advertisement

कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 107 लाख 33 हजार हेक्टेयर है। गत वर्ष 138.78 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी जबकि इस वर्ष 138.89 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में चने की बोनी अब तक 15.04 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष समान अवधि में 13.09 लाख हे. में हुई थी। अन्य फसलों में अब तक मटर 1.24 लाख हे. में, मसूर 4.20 लाख हे. में बोई गई है।

राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बोनी 8.81 लाख हे. में हुई है।

Advertisement8
Advertisement

ट्रैक्टर बाजार ने पकड़ी रफ्तार

Advertisement8
Advertisement

प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई

12 नवम्बर 2021 तक (लाख हे. में)

फसल लक्ष्य बुवाई
गेहूं 94.82 26.92
जौ 0.86 0.32
चना  24.31 15.04
मटर 2.33 1.24
मसूर 5.48 4.2
सरसों 8.63 8.81
अलसी  1.04 0.52
गन्ना 1.44 0.17
 
Advertisements
Advertisement5
Advertisement