Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले में 91 केंद्रों पर 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी

15 मार्च 2025, इंदौर: इंदौर जिले में 91 केंद्रों पर 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी – इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर 15 मार्च से गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ होगा। तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। किसानों की सुविधा के लिए 91 खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। केंद्रों पर किसानों के बैठने, छाया, टेंट, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की गई। खरीदी केन्द्रों पर नि शुल्क स्लॉट बुकिंग करने हेतु हेल्प डेस्क भी रहेंगे। किसानों को शीघ्र भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि जिले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए और खरीदी के संबंध में नियम और निर्देशों की जानकारी देने के लिए गेहूं खरीदी से संबंधित समस्त अधिकारी-कर्मचारी, खाद्य सहकारिता, वेयरहाउस, नागरिक आपूर्ति निगम, गोदाम संचालक अधिकृत एजेंसी के आउटसोर्स के सर्वेयर आदि की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उपार्जन नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल द्वारा सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को उपार्जन नीति के नियम निर्देश से अवगत कराया गया और फील्ड स्तर पर उनका सख्ती से क्रियान्वयन हो, इसके निर्देश दिए गए।

जिला उपार्जन समिति द्वारा जिले में किसानों के लिए पर्याप्त विगत वर्ष की भांति 91 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिसमें गोदाम पर 56, स्टील साइलो बरलाई 6, विभिन्न  मंडी में 4 एवं समिति स्तर पर 25 केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं खरीदी 15 मार्च शासन निर्देशानुसार प्रारंभ की जाएगी। पंजीकृत किसान अपनी सुविधा से किसी भी केंद्र पर अपना निःशुल्क स्टॉल बुक करा कर अपनी उपज  विक्रय कर सकेंगे। गेहूं उपार्जन 2600 रुपये प्रति क्विंटल के  मान  से (इसमें समर्थन मूल्य बोनस सम्मिलित है) पर की जायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर आशीष सिंह के विशेष निर्देश  है कि किसानों को भुगतान में किसी प्रकार का विलंब ना हो। खरीदी  तौल होने के उपरांत तत्काल समिति प्रबंधक ऑपरेटर बिल बनायें। उसके बाद उसी समय ऑपरेटर द्वारा रेडी टू ट्रांसपोर्ट किया जाए। हैंडलिंग चालान या ट्रांसपोर्ट चालन बनाया जाए एवं समस्त प्रक्रिया उसी दिन पूर्ण कर स्वीकृति पत्रक बनाने की कार्रवाई नागरिक आपूर्ति नियम वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा की जाए, किसानों को भुगतान की कार्रवाई अति शीघ्र हो सकें।  जिला उपार्जन समिति द्वारा फील्ड में किसानों को पर्याप्त बैठने व्यवस्था, छाया, पेयजल, साफ-सफाई हेतु पंख छलने, क्लीनिंग मशीन, हमाल तथा तौल के लिए पर्याप्त तौल कांटे आदि सुविधा/ व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये। किसानों का भौतिक सत्यापन जिला स्तर से करने के साथ-साथ सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि नोडल अधिकारी जो केंद्र पर बनाए गए हैं, उनके केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं का उपलब्ध सामग्री व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन तीन दिवस  में  पूर्ण करा कर पालन प्रतिवेदन जिला समिति को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गेहूं खरीदने के लिए कंट्रोल रूम आईपीसी बैंक इंदौर में बनाया गया है, जिसके नोडल महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के श्री आलोक जैन को बनाया गया है तथा उनके साथ एक विशेष दल लगाया गया है। वे किसानों की समस्याओं को कंट्रोल रूम 07312533200 पर प्राप्त कर शिकायत का उचित निराकरण समय सीमा में करायेंगे। गेहूं उपार्जन पंजीकृत किसानों से ही किया जाएगा। जिले में कुल 31 हजार 280 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। किसानों के पंजीयन 31 मार्च तक किए जाएंगे। किसानों से आग्रह किया गया है कि किसान समय-सीमा में अपना पंजीयन कराये ताकि उनको गेहूं बिक्री करने में कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com