Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं खरीदी कार्य तेजी से जारी, किसानों को हो रहा त्वरित भुगतान

09 मई 2026, इंदौर: गेहूं खरीदी कार्य तेजी से जारी, किसानों को हो रहा त्वरित भुगतान – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर इंदौर जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से तेज़ी से जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार किसानों को भुगतान की त्वरित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। समय पर भुगतान मिलने से किसानों में संतोष और खुशी का माहौल है तथा किसानों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिले के 90 खरीदी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की जा रही है। किसानों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। समय पर भुगतान मिलने से किसानों में हर्ष है। समय पर भुगतान प्राप्त करने वाले किसानों में से एक ग्राम मुरादपुर निवासी कृषक संतोष सिंह पिता दातार सिंह राठौड़ भी हैं। इन्होंने लक्ष्य वेयरहाउस खरीदी केंद्र पर 4 मई को 217 क्विंटल गेहूं विक्रय किया था। खरीदी के दिन ही उक्त किसान के भुगतान की स्वीकृति जारी कर भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। परिणामस्वरूप 7 मई की सुबह किसान के खाते में 5 लाख 97 हजार 187 रुपये की राशि प्राप्त हो गई। मात्र तीन दिनों में भुगतान प्राप्त होने पर कृषक संतोष सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए खुशी व्यक्त की।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी के दिन ही किसानों के स्वीकृति पत्र तैयार कर भुगतान प्रक्रिया को त्वरित रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निर्देशों के पालन में किसानों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य 23 मई तक जारी रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें