Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं उपार्जन: स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 17 अप्रैल  

15 अप्रैल 2022, इंदौर: किसानों को सुविधा दी गई है कि वे समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्रों पर गेहूं बेचने के लिये अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय तय कर सकते हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक इंदौर द्वारा बताया गया है कि इसके लिये रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये किसानों को गेहूं विक्रय हेतु www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई है।

कृषक को स्लॉट बुकिंग हेतु उपार्जन केन्द्र एवं दिनांक का चयन करने की सुविधा दी गई है, साथ ही कृषक द्वारा विक्रय हेतु लाई जाने वाली गेहूं की मात्रा भी दर्ज करने की सुविधा दी गई है। शासन द्वारा स्लॉट बुकिंग की अवधि में वृद्धि करते हुए यह सुविधा 17 अप्रैल तक कर दी गई है। ऐसे कृषक जो समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय करना चाहते हैं, वे www.mpeuparjan.nic.in पर 17 अप्रैल 2022 तक स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे। इसके उपरांत स्लॉट बुकिंग की सुविधा बंद कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण खबर: समर्थन मूल्य से नीचे गेहूं की खरीदी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile