Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं खरीदी का आंकड़ा पांच लाख मीट्रिक टन के पार हुआ

31 मार्च 2025, भोपाल: गेहूं खरीदी का आंकड़ा पांच लाख मीट्रिक टन के पार हुआ – प्रदेश में सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य किया जा रहा है। सरकार ने अभी तक की हुई खरीदी का आंकड़े जारी किए है और इसके अनुसार यह आंकड़ा पांच लाख मीट्रिक टन से अधिक का सामने आया है।

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गेहूं खरीदी के आंकड़े जारी किए है। उन्होंने बताया की, अब तक 74,697 किसानों से 5 लाख 80 हजार 711 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा  गया है। सरकार किसानों को समय पर भुगतान कर रही है। अब तक 757 करोड़ 36 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। मंत्री के मुताबिक, गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

लेकिन राज्य सरकार इसके ऊपर 175 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दे रही है। इस तरह किसानों से गेहूं 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा जा रहा है। भुगतान की प्रक्रिया को तेज करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें की, इस वर्ष अभी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की बिक्री के लिये 13 लाख 98 हजार किसानों ने पंजीयन करवाया है। पंजीयन की अंतिम तारीख 31 मार्च है।  गेहूं खरीदी में उज्जैन जिला सबसे आगे है, जहां 1 लाख 19 हजार 535 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। इसके बाद सीहोर (83,735 मीट्रिक टन), देवास (60,456 मीट्रिक टन), और शाजापुर (60,282 मीट्रिक टन) का नंबर आता है।  इंदौर में 42,765 और भोपाल में 38,640 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई। दूसरी ओर, सागर (22 मीट्रिक टन) और अलीराजपुर (4 मीट्रिक टन) जैसे जिलों में खरीदी की मात्रा बेहद कम रही। अन्य जिलों में भी अलग-अलग स्तर पर खरीदी दर्ज की गई, जिसमें मंदसौर (25,292 मीट्रिक टन), धार (20,564 मीट्रिक टन), और रतलाम (10,857 मीट्रिक टन) शामिल हैं। सबसे कम खरीदी अलीराजपुर में 4 मीट्रिक टन की हुई है। पंजीयन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com