Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजाब में गेहूं की आवक 100 लाख मीट्रिक टन के पार

03 मई 2023, पंजाब: पंजाब में गेहूं की आवक 100 लाख मीट्रिक टन के पार – पंजाब में पिछले हफ्ते प्रदेश भर की मंडियों में गेंहू की आवक 100 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई। इसके अलावा सरकारी एजेंसियों और निजी व्यपारियों  द्वारा पहले ही 99.5 लाख मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की जा चुकी हैं। लगभग 3.5 एलएमटी व्यापारियों द्वारा खरीदा गया है, और  शेष सरकार द्वारा एमएसपी पर खरीदा गया है केवल 1 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) दिन के अंत तक बिना खरीदे पड़ा था।

इन विवरणों को साझा करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री, लालचंद कटारूचक ने कहा कि गेहूं की खरीद आज अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर गई है, क्योंकि यह पिछले साल की पूरी खरीद को पछाड़ते हुए 100 एलएमटी के महत्वपूर्ण आंकड़े को पार कर चुकी है, जो कि पिछले सीजन में 96 लाख मीट्रिक टन थी।

पिछले वर्ष की आवक की तुलना करते हुए मंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि पंजाब एक बार फिर देश में गेंहू के उत्पादन में शीर्ष पर है। देश की लगभग 50 प्रतिशत गेंहू की खरीद पंजाब से ही हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष एमएसपी पर कुल सरकारी खरीद पिछले वर्ष की तुलना में कम से कम 30% अधिक होने की उम्मीद है जो राज्य में बढ़ी हुई समृद्धि का संकेत है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंत्री ने खरीद की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे सीजन के दौरान दिन के अंत में बिना ख़रीदे गए गेहूँ की मात्रा कभी भी उस दिन की आवक के 50% से अधिक नहीं थी जो इस तथ्य की ओर इशारा करता है कि अधिकांश किसान अपना गेहूं उसी दिन बेचने में सक्षम थे जिस दिन वे इसे मंडी में लाए थे। मंत्री ने कहा कि इस साल 100 एलएमटी गेहूं 15 दिनों में मंडियों में आ चुका है जबकि पिछले साल इसी तारीख तक 22 दिनों में 94 एलएमटी गेहूं आया था।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )