State News (राज्य कृषि समाचार)

बेमौसम बारिश से भीगा पश्चिमी मध्य प्रदेश

Share

19 नवंबर 2021, इंदौर । बेमौसम बारिश से भीगा पश्चिमी मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश में मौसम का मिज़ाज बदल गया और पूरे पश्चिमी मप्र को भिगो दिया। मौसम विभाग ने बादल छाने और हल्की वर्षा की संभावना पहले ही व्यक्त कर दी थी। पश्चिमी मध्य प्रदेश के नीमच  जिले के मरूखेड़ा ईस्ट में सर्वाधिक 92.5 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। मौसम विभाग ने रतलाम, नीमच,मंदसौर और श्योपुरकलां जिलों ,ग्वालियर , इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों बड़वानी, अलीराजपुर,झाबुआ ,धार,इंदौर, उज्जैन,देवास,शाजापुर,आगर,भिंड , मुरैना और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि चंबल संभाग में बिजली चमकने /गिरने और अल्पकालिक तेज़ हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।  मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश  :  नीमच (मरूखेड़ा ईस्ट – *92.5*, सिटी वेस्ट  – *82*, मनासा – *78*, जावद – *50*),मंदसौर (मल्हारगढ़ – *64*, संजीत – *48*, भानपुरा – 38.4, गरोठ – 19.6, शामगढ़ – 11.4, कयामपुर – 9, सुवासरा – 6, सिटी – 5, सीतामऊ – 4.2, धुंधड़का – 4),
उज्जैन (नागदा – 42, खाचरौद – 32, बड़नगर – 11, महिदपुर – 10, झार्ड़ा – 10, सिटी – 8, ता.मं. वेधशाला – 7.8),धार (बाग – 35, कुक्षी – 20, गंधवानी – 16, सरदारपुर – 14, सिटी – 9, मनावर – 8, बदनावर – 4.3, नालछा – 2, तिरला – 0.7)बड़वानी (सिटी – 29, पाटी – 26, पानसेमल – 25, अंजड़ – 18.2, वरला – 14, निवाली – 8, राजपुर – 2, सेंधवा – 0.1),झाबुआ (राणापुर – 25, रामा – 11.4, सिटी – 9.2, थांदला – 4.6),अलीराजपुर (जोबट – 24.6, सोंडवा – 22, सिटी – 18.2, उदयगढ़ – 14.2, चं.शे.आ. नगर – 13, कट्ठीवाड़ा – 9), रतलाम (आलोट – 17, सिटी – 15, ताल – 2, बाजना – 1, सैलाना – 1),श्योपुरकलां (बड़ौदा – 12, कराहल – 10, सिटी – 5, विजयपुर – 4, वीरपुर – 3),शिवपुरी (सिटी – 6, पोहरी – 5, करैरा – 4.5, नरवर – 4, बैराड़ – 3),गुना (बमोरी – 3, सिटी वेस्ट – 1.6, सिटी ईस्ट  1),मुरैना (सबलगढ़ – 2, कैलारस – 2, सिटी – 1),ग्वालियर (सिटी – 1.9),भिंड (म्हगांव – 1, गोहद – 1, बीज़ निगम केंद्र ईडब्ल्यूएस  – 0.5, सिटी – 0.2),इंदौर (सिटी – 0.2),खण्डवा (खालवा & पाण्ढुर्णा – ट्रेस ) जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में निवाड़ी सिटी और ओरछा में वर्षा ट्रेस  की गई।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *