Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़, सीधी, डिंडोरी और बालाघाट जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

24 अगस्त 2026, इंदौर: राजगढ़, सीधी, डिंडोरी और बालाघाट जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के ग्वालियर , शहडोल, सागर संभागों  के जिलों में   अधिकांश स्थानों  पर; भोपाल, चंबल, रीवा संभागों के जिलों में  अनेक स्थानों पर; नर्मदापुरम , जबलपुर संभागों के जिलों में  कुछ स्थानों  पर; इंदौर,  उज्जैन  संभागों के जिलों में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 24 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -11  % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -8 % कम और पश्चिमी मप्र में औसत से -14  % कम वर्षा हुई है।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े –   पश्चिमी मप्र के शिवपुरी जिले के करेरा में अति भारी वर्षा हुई और यहां सर्वाधिक 135.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। जबकि पूर्वी मप्र में निवाड़ी जिले के ओरछा में 83.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। भारी वर्षा   नर्मदापुरम  92.8,  ओरछा  83.0,  कोलार  81.0,  अरेरा हिल्स   74.2,  रहली  73.0  और पोरसा में  65.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसमी परिस्थितियां – निम्न दबाव का क्षेत्र  गांगेय  पश्चिम बंगाल  उत्तर ओडिशा , झारखंड तथा  उत्तर -पश्चिम  बंगाल की खाड़ी के संलग्न  के ऊपर बना आज, 24 अग 2026 को भारतीय समयानुसार सुबह 08:30 बजे गांगेय पि म बंगाल और झारखंड तथा उत्तर ओडिशा  के  संलग्न क्षेत्रों  के ऊपर  स्थित है। मानसून   ट्रफ  (द्रोणिका ) मध्य समुद्र  तल पर अब अमृतसर, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, वाराणसी, गांगेय  पश्चिम  बंगाल , झारखंड तथा  उत्तर   ओडिशा के संलग्न क्षेत्रों के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र  के  केंद्र  से होते हुए दक्षिण -पूर्व  दिशा में   उत्तर  बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।  ट्रफ  अब  दक्षिण -पश्चिम   उत्तर  प्रदेश से लेकर उत्तर मध्यप्रदेश , उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए गांगेय  पश्चिम बंगाल तथा झारखंड और  उत्तर ओडिशा  के संलग्न क्षेत्रों  के ऊपर बने कम दबाव के केंद्र  से जुड़े  चक्रवाती परिसंचरण  तक विस्तृत है। पश्चिमी विक्षोभ , मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडलीय पछुआ हवाओं में  एक ट्रफ के रूप में गुजर रहा है। उत्तर  हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर ऊपरी हवा का  चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ  है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने राजगढ़, सीधी, डिंडोरी और बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाओं के साथ अति भारी वर्षा की चेतावनी देकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि  विदिशा , रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं  भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के शेष जिलों में कहीं -कहीं / कुछ /अनेक / अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture