Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में संचालित कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र द्वारा किसानों की समस्याओं का वर्चुअल समाधान

07 जुलाई 2023, चंडीगढ़: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में संचालित कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र द्वारा किसानों की समस्याओं का वर्चुअल समाधान – हरियाणा कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि चौधरीचरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में संचालित कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र के माध्यम सेकिसानों की समस्याओं का वर्चुअल समाधान किया जा रहा है। केंद्र की सेवाएं पूर्ण रूप सेकिसानों को समर्पित है। इसके शुरू होने से हरियाणा के किसान व पशुपालक घर बैठे अपनीसमस्याओं का सटीक समाधान प्राप्त कर रहे हैं।

श्री राजपाल आज हिसार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केन्द्र का दौरा कर रहेथे। उन्होंने केन्द्र में किसानों को मुहैया करवाई जा रही तमाम गतिविधियों से लेकर व्यवस्थाओं केबारे में विस्तार से जानकारी ली।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र में कृषि विशेषज्ञ फसलों में आनेवाली समस्याओं को स्क्रीन पर देखकर किसानों को उस समस्या का स्टीक समाधान अवगतकरवा रहे हैं। इससे किसानों के समय और खर्च की भी बचत हो रही है। इस सेवा के लिएविश्वविद्यालय के सभी विषय विशेषज्ञों की टीम वर्चुअल माध्यम से किसानों से सीधे जुडक़रउनकी समस्या का समाधान कर रही है। यह केन्द्र किसानों के लिए बहुत ही कारगर है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल को कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र के मैनेजर डॉ. जोगेंद्रसिंह ने केंद्र से संबंधित हर कार्यप्रणाली सहित किसानों को दी जा रही सुविधाओं एवंगतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )