Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रामीणों को कृषि क्षेत्र में बताया ड्रोन का उपयोग

02 जनवरी 2024, इंदौर: ग्रामीणों को कृषि क्षेत्र में बताया ड्रोन का उपयोग – विकसित भारत संकल्प यात्रा संपूर्ण इंदौर जिले में सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर रूप से चलाई जा रही है। यात्रा में आमजन बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं तथा आयोजित शिविरों में अनेक हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीण जनों में ड्रोन आकर्षण का केंद्र बन रहा है। कृषि में यात्रा के दौरान ड्रोन के उपयोग का जीवंत प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

जनपद पंचायत देपालपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि यह यात्रा गत दिनों ग्राम पंचायत रुद्राख्या, देवराखेड़ी, चंदनखेड़ी तथा बान्याखेड़ी में पहुंची। यात्रा का ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मेला भी आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया गया।

किसानों को ड्रोन के जरिए खेतों में दवाई छिड़काव करने का सरल तरीका बताया गया। ग्रामीण जनों को अनेक विभागीय योजनाओं ,कार्यक्रम एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। । यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी हितग्राहियों ने उन्हें मिले लाभ की जानकारी “मेरी कहानी मेरी जुबानी” के रूप में सभी को सुनाई। ग्रामीणों को “हमारा संकल्प, विकसित भारत” की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)