राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा के अपर कलेक्टर ने चार उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण

30 अप्रैल 2026, विदिशा: विदिशा के अपर कलेक्टर ने चार उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण – जिले में संचालित उपार्जन कार्यों की निगरानी को सतत की जा रही है। इसके लिए कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसी क्रम में  गत दिनों  अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर ने भलमौरा, कुल्हार, रामखिरिरिया एवं उदयपुर उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने तौल प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था, किसानों की बैठने की व्यवस्था, पेयजल, छाया एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्य पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अपर कलेक्टर श्री डामोर ने केंद्रों पर उपस्थित किसानों से भी चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल निरंतर जारी है।

अपर कलेक्टर ने किसानों को स्वगणना के लिए किया प्रेरित –   अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री अनिल कुमार डामोर द्वारा उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण के दौरान केदो पर मौजूद किसानों को जनगणना के महत्व से अवगत कराते हुए स्व  गणना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मौके पर ही किसानों को अपने-अपने मोबाइल में स्व गणना कराई और बताया कि स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से वे स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध हो सकेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements